फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CMII Bihar Employment Report, Opportunities Increased in Bihar, huge drop in the unemployment rate

Employment In Bihar: बिहार में बेरोजगारी दर में आई भारी गिरावट, लोगों को तेजी से मिल रहा रोजगार, रिपोर्ट में दावा

Thu, 02 Jun 2022 10:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Jun 2022 10:50 AM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण बिहार समेत कई राज्यों में रोजगार की स्थिति खराब हो गई थी लेकिन अब जो रिपोर्ट आई है वह राहत देने वाली है।

विज्ञापन
CMII Bihar Employment Report, Opportunities Increased in Bihar, huge drop in the unemployment rate
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, राज्य में बेरोजगारी दर में भारी कमी आई है और इस बात का दावा सेंटर फार मानीटरिंग आफ इंडियन इकोनमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में किया गया है। सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक मई में राज्य में बेरोजगारी दर 13.3 प्रतिशत रही। यह अप्रैल (21.1 प्रतिशत) की तुलना में 7.8 प्रतिशत कम है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण राज्य में रोजगार की स्थिति खराब हो गई थी लेकिन अब जो रिपोर्ट आई है वह राहत देने वाली है।

विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन के कारण पड़ा था भारी असर
बता दें कि साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण बेरोजगारी देश के साथ बिहार में भी चरम पर आ गई थी। ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का सबसे अधिक असर पड़ा। पर्यटन और सेवा क्षेत्र पूरी तरह से ठप हैं। ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग लौट गए लेकिन वहां भी रोजगार नहीं था। 
विज्ञापन


झारखंड में भी बेरोजगारी दर में कमी, लेकिन असम का बुरा हाल
पड़ोसी झारखंड में भी लोगों को तेजी से रोजगार मिल रहे हैं। दो महीने के भीतर बेरोजगारी दर में 0.8 प्रतिशत की कमी आई है। पूर्वोत्तर असम में बेरोजगारी दर में भारी बढ़ोतरी हुई है। यह मई में 8.2 प्रतिशत दर्ज है, जबकि अप्रैल में केवल 1.2 प्रतिशत रिकार्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed