{"_id":"6311a47397930f660157af45","slug":"cm-nitish-kumar-on-pm-narendra-modi-no-one-is-saving-the-corrupt","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी पर नीतीश का पलटवार: वो क्या बोलते हैं...ध्यान नहीं देता, भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी पर नीतीश का पलटवार: वो क्या बोलते हैं...ध्यान नहीं देता, भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा
Fri, 02 Sep 2022 12:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:06 PM IST
सार
नीतीश कुमार ने कहा, जब श्रद्धेय अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे, तो उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सभी लोगों का ख्याल रखा। कोई केंद्र में क्या बोलता है, इस पर हम ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से राष्ट्रीय राजनीति में नए ध्रुवीकरण' के आरोप के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा, वो क्या बोलते हैं...मैं इस पर ध्यान नहीं देता हूं। बस एक बात जान लीजिए कि भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने कहा, जब श्रद्धेय अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे, तो उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सभी लोगों का ख्याल रखा। यहां बिहार के लोगों ने मुझे काम करने का मौका दिया। आपने देखा होगा कितना काम हुआ है। कोई केंद्र में क्या बोलता है, इस पर हम ध्यान नहीं देते। भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले आरोप पर नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा, कहां भ्रष्टाचारियों बचा रहे हैं। क्या कोई भ्रष्टाचारी को बचाएगा? खुद ही सोचना चाहिए। यहां तक कि कभी भ्रष्टाचारियों को इतने दिनों में बर्दाश्त नहीं किया गया। वो क्या बोलते हैं, वो अपना बोलें- हमसे कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा था कि देश में भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है। कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए खुलकर एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था देश के लोगों को ऐसे लोगों से सतर्क होना चाहिए।
विज्ञापन