फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish KUmar Home Department Bihar Police transfer posting, IPS transfer today in bihar, dsp transfer bihar

Bihar Police : दो चर्चित IPS अफसरों का ट्रांसफर, बिहार पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का भी तबादला, अब कौन कहां

Wed, 13 Sep 2023 03:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर कुछ थमने के बाद एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के दो चर्चित चेहरे ट्रांसफर हो गए। इसके अलावा, राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने डीएसपी स्तर के 33 अधिकारियों का भी तबादला किया है।

विज्ञापन
CM Nitish KUmar Home Department Bihar Police transfer posting, IPS transfer today in bihar, dsp transfer bihar
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा से बुधवार दोपहर एक बड़ी खबर आई। डीएसपी स्तर के 33 अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया। इससे भी बड़ी बात यह कि 2019 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी काम्या मिश्रा को फील्ड से हटा दिया गया। पटना सदर की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी काम्या मिश्रा को अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ट्रांसफर पोस्टिंग के ताजा आदेश में औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत का भी नाम है। काम्या मिश्रा की जगह पटना सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


विधि व्यवस्था डीएसपी नुरुल हक को बिहारशरीफ की जिम्मेदारी
मधेपुरा के उदाकिशनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार को गया में वजीरगंज का एसडीपीओ बनाया गया है। शिवहर के डीएसपी हेडक्वार्टर शशि शंकर कुमार को कटिहार सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। पटना में विधि व्यवस्था के डीएसपी की भूमिका देख रहे नुरुल हक को नालंदा में बिहार शरीफ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


रिटायर्ड IPS ने जिस अफसर क्लास लगाई, वह आगे बढ़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. अमानुल्लाह खान को औरंगाबाद अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 17 बोधगया में डीएसपी मोहम्मद अनवर जावेद अंसारी को कटिहार में बारसोई का एसडीपीओ बनाया गया है। गया में बोधगया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहे अजय प्रसाद को नवादा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं खगड़िया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार को नालंदा के हिलसा अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। मद्य निषेध के वरीय पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद अमानुल्लाह खान को औरंगाबाद अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पटना के यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रवेंद्र भारती को मधेपुरा सदर की कमान
पूर्णिया के धमदाहा अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार को खगड़िया के गोगरी अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया। नालंदा के हिलसा अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद को पटना में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था बनाया गया है। पटना के यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रवेंद्र भारती को मधेपुरा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। पटना के विशेष कार्य बल में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रहमत अली को खगड़िया के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

रूम नंबर 404 में पॉलिटेक्निक छात्रा के साथ क्या हुआ
लखीसराय के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार गया के इमामगंज की कमान
मुजफ्फरपुर के यातायात पुलिस उपाधीक्षक धीरज कुमार को बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। भागलपुर के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 प्रकाश कुमार को गया के नीमचक बथानी अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। लखीसराय के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार को गया के इमामगंज अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।


शेखपुरा के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संदीप गोल्डी को पूर्णिया के धमदाहा की जिम्मेदारी
रेल कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक कुमार देवेंद्र को बगहा अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। सीतामढ़ी के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दो राकेश कुमार रंजन को सीवान का महाराजंगज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। शेखपुरा के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संदीप गोल्डी को पूर्णिया के धमदाहा अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। रेल कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक अविनाश कुमार को मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार को सासाराम की जिम्मेदारी
मोतिहारी के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सतीश सुमन को जमुई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। गया के यातायात पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार को मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुधीर कुमार को मधुबनी के फुलपरास अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार को सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद की जिम्मेदारी की गई है। सीतामढ़ी के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्णा को सीतामढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद सौंपा गया है। सारण के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सौरभ जायसवाल को बोधगया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार पुलिस सेवा के 31 और अफसर इधर से उधर 


दरभंगा के यातायात उपाधीक्षक राज किशोर कुमार को बेलहर अनुमंडल की जिम्मेदारी
पटना के आर्थिक अपराध इकाई में तैनात पुलिस उपाधीक्षक नवल किशोर को सारण के सोनपुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। दरभंगा के यातायात उपाधीक्षक राज किशोर कुमार को बांका के बेलहर अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया। सीतामढ़ी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार को मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वैशाली के पुलिस उपाधीक्षक रक्षित जयप्रकाश सिंह को बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बेतिया के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आलोक कुमार को सुपौल अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। पटना में मध्य निषेध विभाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सिंधु शेखर सिंह को मुंगेर के तारापुर अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। रोहतास के पुलिस उपाधीक्षक रक्षित ओम प्रकाश अरुण को नवगछिया अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार राय को बेगूसराय के बलिया अनुमंडल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed