फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar announces that on 26 November people of state will take oath that the will not consume liquor

नीतीश कुमार का आह्वान: 26 नवंबर को शपथ लेगी बिहार की जनता, न शराब का सेवन करेंगे न बिकने देंगे

Mon, 22 Nov 2021 09:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

शराब बंदी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। सोमवार को उन्होंने इसे लेकर सरकार की प्रतिबद्धता फिर से जाहिर की और विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar announces that on 26 November people of state will take oath that the will not consume liquor
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एलान किया कि बिहार सरकार के कर्मचारी और राज्य के लोग 26 नवंबर को 'प्रतिबंध दिवस' के अवसर पर शपथ लेगी कि वह शराब का सेवन नहीं करेंगे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब की बिक्री पर प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जा रहा है और सरकारी कर्मचारियों समेत इसमें शामिल किसी भी शख्स को न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


नीतीश ने कहा, 'सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि शराब पर प्रतिबंध को पूरे प्रदेश में उचित तरीके से लागू किया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों समेत सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को प्रतिबंध दिवस के मौके पर राज्य के सभी लोग ये शपथ लेंगे कि न तो वह खुद शराब का सेवन करेंगे और न ही इसकी बिक्री होने देंगे। 
विज्ञापन


विपक्ष के फर्जी छापेमारी के आरोप पर कही ये बात
उधर, विपक्षी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि पुलिस प्रतिबंध के नाम पर शादियों में छापेमारी कर रही है और लोगों को प्रताड़ित कर रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि शादी में शराब पिलाई जा रही है। जब पुलिस को ऐसी जानकारी मिलेगी तो वह कार्रवाई करेगी। जो इसमें शामिल नहीं हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में बीते चंद दिनों में 60 से अधिक छापेमारी
अधिकारियों के अनुसार पटना पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में 60 से अधिक होटलों और मैरिज हॉल में छापेमारी की है। इस दौरान कुछ लोगों को शराब का सेवन करने और शराब उपलब्ध कराने के आरोपों में गिरफ्तार भी किया गया है।


राबड़ी ने वीडियो ट्वीट कर लगाया सरकार पर आरोप
वहीं, इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि पुलिस प्रतिबंध के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने ऐसी ही एक कथित छापेमारी का एक वीडियो भी ट्वीट किया। इस वीडियो में पुलिसकर्मी को बिना किसी महिला कर्मचारी के दूल्हन के कमरे में प्रवेश करते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार और उनके मंत्री राज्य में शराब के कारोबार में लिप्त रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed