फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar angry on rjd mlc in legislative council in bihar

बिहार विधान परिषद में आरजेडी एमएलसी को नीतीश कुमार ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Tue, 09 Mar 2021 03:56 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Mar 2021 03:56 AM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar angry on rjd mlc in legislative council in bihar
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के एमएलसी सुबोध राय को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। नीतीश ने कहा कि आपको नियमों की जानकारी रखनी चाहिए। राजद नेता रामचंद्र पूर्वे की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इन लोगों  को बताते भी नहीं हैं।

विज्ञापन


ये नए लोग हैं। साथ ही सभापति से भी सदस्यों को नियम के तहत बोलने देने का आग्रह किया। दरअसल राजद विधायक नीतीश के जवाब के बीच में ही पूरक प्रश्न पूछने लगे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी को नियमों का पालन करना होगा। पहले भी नीतीश सुबोध कुमार पर सदन में गुस्सा कर चुके हैं। उन्होंने सुबोध से कहा, बैठिए पहले प्रश्नकर्ता के पूरक प्रश्न का जवाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद सभापति की अनुमति से आप पूरक प्रश्न पूछ सकते हैं। सीएम ने उन्हें फटकारते हुए कहा, मेरी बात काटियेगा। हम बोल रहे हैं बैठिए आप। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी सुबोध से कहा कि वे बैठ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed