{"_id":"c70762332ae01b6222692ecf878474d9","slug":"cm-nitis-kumar-said-on-janta-pariwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलय पर सीएम नीतिश ने सुनाया कबीर का दोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलय पर सीएम नीतिश ने सुनाया कबीर का दोहा
अमर उजाला / ब्यूरो जयपुर
Updated Mon, 11 May 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार सीएम नीतिश कुमार ने जनता परिवार के विलय पर कबीर का दोहा सुनाकर मीडिया के सवालों पर विराम लगा दिया। सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का अंदाज कुछ बदला सा नजर आया। जनता दरबार के बाद सीएम पत्रकारों से मुखतिब हुए।
विज्ञापन
जनता परिवार के विलय को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब नीतिश ने कबीर का दोहा सुनाकर चुटीले अंदाज में दिया। जनता परिवार के विलय और उसके आगे की रणनीति पर पूछे गए सवाल पर सीएम नीतिश ने कबीर के दोहे 'धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होए' सुनाया।
विज्ञापन
कहा कि आप चाहे कितनी भी कोशिशें कर लें फल तो तभी पकेगा जब उसके लिए अनुकूल समय और मौसम आऐगा। नीतिश ने कहा कि जब विलय हुआ है तो महाविलय भी हो जाएगा, लेकिन अभी महाविलय का समय नहीं आया है। धीरे-धीरे सब कुछ हो जाएगा। महाविलय को लेकर सभी दलों से वार्ता का दौर जारी है। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विलय की चिंता मीडिया नहीं बल्कि भाजपा को करनी चाहिए।
विज्ञापन