फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cm manjhi said never let down trust Nitish

कभी नहीं तोडेंगे नीतीश का भरोसाः मांझी

Sun, 25 Jan 2015 01:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sun, 25 Jan 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
cm manjhi said never let down trust Nitish

बिहार की राजनीति की उठापटक और मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व नीतीश कुमार के बीच चल रहे कथित मतभेद पर मांझी का कहना है कि राजनैतिक फायदे के लिए कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके मतभेद की खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। मांझी ने कहा कि नीतीश ने जिस भरोसे के चलते उन्हें बिहार की कमान सौंपी है वे उस भरोसे को कभी नहीं तोड़ेगे।
विज्ञापन


मांझी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्पूरी ठाकुर की 91 वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में यह बात कही। मांझी ने दो टूक कहा कि जो लोग नीतीश कुमार और मेरे बीच मतभेदों का भ्रम फैला रहे हैं वे यह सब राजनैतिक फायदे और अपना उल्लू सीधा करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी ने कहा कि वे ऐसे लोगों को बता देना चाहते हैं कि नीतीश और उनके बीच न कभी मतभेद थे न हैं और न कभी रहेंगे हम एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता का परिचय देते हुए नीतीश ने पद से इस्तीफा दिया। कहा कि जो विश्वास कुमार ने उन पर जताया है वे उसे कभी नहीं तोड़ेगे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed