फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CISF jawan's house stolen in Gaya

Gaya Crime News: सीआईएसएफ महिला जवान के घर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jan 2024 12:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Jan 2024 12:18 PM IST
सार

Gaya Crime News: मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के एटी गेट के पास स्थित रॉयल डिफेंस सोसाइटी में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ की जवान नूतन कुमारी अपनी ड्यूटी पर थी, तभी तीन की संख्या में आये चोरों ने आसानी से घर में घुसकर नगदी सहित लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
CISF jawan's house stolen in Gaya
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के एटी गेट के पास सीआईएसएफ जवान के घर में बुधवार को चोरी की वारदात सामने आई है। अपराधियों ने आराम से दरवाजे का ताला कटर से काटकर कमरे में प्रवेश किया। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, लेकिन इससे पहले सभी अपराधी लाखों के गहने और नगद लेकर चलते बने। बता दें कि सीआईएसएफ जवान नूतन कुमारी गया एयरपोर्ट पर ही आरक्षी के पद पर कार्यरत है। जिस समय चोरी की घटना हुई, उस समय वह ड्यूटी पर ही थी।

विज्ञापन


ताला काट कर घुसे थे अपराधी
सीसीटीवी में तीन की संख्या में अपराधी दिखे हैं, जो निर्भीक होकर बिना मास्क व चेहरा ढके हुए चोरी की घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। एक लड़के ने बैग से कटर निकालकर बड़ी आसानी से कमरे का ताला काटा।
विज्ञापन


जल्द होगी गिरफ्तारी
इस संबंध में मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ जवान के घर में चोरी की घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरे में अपराधी की तस्वीर आई है। तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। जल्दी अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आवेदन में ₹20000 के अलावा सोने की चेन, अंगूठी और कान की बाली के अलावे चांदी के सामान चोरी होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed