{"_id":"6190c03529c94d379e7608a5","slug":"chirag-paswan-praise-of-pm-narendra-modi-and-shared-the-picture-and-said-he-showed-affinity-like-a-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात: चिराग पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, तस्वीर साझा कर बोले- उनमें पिता की तरह अपनत्व दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकात: चिराग पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, तस्वीर साझा कर बोले- उनमें पिता की तरह अपनत्व दिखा
Sun, 14 Nov 2021 01:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:22 PM IST
सार
चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी में उन्हें अपने पिता रामविलास पासवान की तरह अपनत्व का जज्बा दिखता है।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने की पीएम मोदी से मुलाकात
- फोटो : social media
विस्तार
खुद को पीएम मोदी का 'हनुमान' बताने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे और जमुई से लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर अपने 'राम' की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी में उन्हें अपने पिता रामविलास पासवान की तरह अपनत्व का जज्बा दिखता है।
विज्ञापन
चिराग ने ट्वीट कर लिखा, 'आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज्बा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में दिवंगत रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उनके बेटे चिराग ने पीएम मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रपति के हाथों सम्मान लिया।
विज्ञापन
आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा आदरणीय @narendramodi जी में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा। pic.twitter.com/QIfPTQKIa2
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 14, 2021