फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag did not allow Kushwaha to ride in two boats

चिराग ने कुशवाहा को दो नाव में सवारी ना करने की दी नसीहत

Tue, 27 Nov 2018 06:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 27 Nov 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Chirag did not allow Kushwaha to ride in two boats
chirag-paswan
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को साफ शब्दों में कहा है कि राजग के नेताओं की आलोचना करना है तो गठबंधन छोड़कर बाहर जाएं। उन्होंने कुशवाहा को दो नावों की सवारी ना करने की भी नसीहत दी। इधर, कुशवाहा ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि कुशवाहा की 30 नवंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को जमुई के दौरे के दौरान चिराग पासवान ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को दो नाव पर नहीं चढ़ने की नसीहत दी है। किसी भी नेता का अपने ही गठबंधन के सहयोगियों के खिलाफ बोलना गलत बात है। चिराग ने कहा कि इससे साफ लगता है कि कुशवाहा एनडीए गठबंधन से अलग होना चाहते हैं। उनका सीट शेयरिंग के मुद्दे पर डेडलाइन और अल्टीमेटम देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा फिलहाल दबाव की राजनीति कर रहे हैं। इसके साथ ही चिराग ने भाजपा से जल्द ही सीटों का एलान करने की मांग भी की।
विज्ञापन

 
 

राम मंदिर पर अध्यादेश लाने से पहले सहयोगियों से चर्चा करें भाजपा : चिराग

इधर, राम मंदिर के मसले पर चिराग ने कहा है कि यह एजेंडा भाजपा का है और हम चाहते हैं कि इस मसले का हल कोर्ट से ही निकले। उन्होंने कहा कि अगर राम मंदिर को लेकर सरकार कोई अध्यादेश या बिल लाने की सोचती है तो पहले एनडीए के घटक दलों से इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।  दूसरी ओर अब रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अंतिम उम्मीद के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी का दरवाजा खटखटाया है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा है। कुशवाहा ने पीएम से 27 नवंबर से 30 नवंबर के बीच किसी भी दिन मिलने का समय मांगा है, जिसमें वो पीएम को बिहार राजग की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराएंगे। माना जा रहा है कि इसी मुलाकात में वो पीएम से सीट की मांग करेंगे। हाल के दिनों में उनकी मांग को लगातार भाजपा के शीर्ष स्तर से नकारा गया है ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम से मुलाकात के बाद वो राजग में रहने या छोड़ने का फैसला लेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed