{"_id":"649c267aff56d6fa2a08d353","slug":"chimney-businessman-umesh-rai-shot-while-morning-walk-in-sitamarhi-victim-is-relative-of-rjd-mla-mukesh-yadav-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सुबह की सैर पर निकले चिमनी व्यवसायी पर चली गोली; RJD विधायक का रिश्तेदार है पीड़ित युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सुबह की सैर पर निकले चिमनी व्यवसायी पर चली गोली; RJD विधायक का रिश्तेदार है पीड़ित युवक
Wed, 28 Jun 2023 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:54 PM IST
सार
डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की गई। उसमें जख्मी ने बताया है कि पारिवारिक व आपसी विवाद में गोली मारी गई है। हमलावरों का भी नाम बताया गया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
अस्पताल के आईसीयू वार्ड के बाहर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में एक चिमनी व्यवसायी को आपसी विवाद को लेकर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। मामला रुन्नीसैदपुर थाना के भरहेरवा गांव का है। जहां बुधवार यानी आज बदमाशों ने घर से सुबह की सैर पर निकले चिमनी व्यवसायी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। हालांकि चिमनी व्यवसायी का गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज जारी है। चिमनी व्यवसायी की पहचान भरहेरवा गांव निवासी उमेश राय के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति राजद विधायक मुकेश यादव का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उमेश राय अपने घर से सुबह की सैर पर बाजार की तरफ निकले हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि भरहेरवा बाजार में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने जब बाहर निकलकर देखा तो चिमनी व्यवसायी उमेश राय खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और काफी लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ लोगों ने घायल उमेश राय को सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल शरीर से ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकल दिया गया है। स्थिति गंभीर है, इसलिए आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई। वहीं, सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस की दूसरी टीम सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। होश में आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है।
घटना को लेकर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की गई। उसमें जख्मी ने बताया है कि पारिवारिक व आपसी विवाद में गोली मारी गई है। हमलावरों का भी नाम बताया गया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।