फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Child dies due to bharat band in bihar

भारत बंद के दौरान 2 साल की मासूम की मौत, सरकार बोली- हिंसा का खेल बंद हो

Mon, 10 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 10 Sep 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to bharat band in bihar

बिहार में भारत बंद के दौरान एक 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है। मामला राज्य के जहानाबाद का है। यहां इलाज में देरी की वजह से बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह बीमार थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


मृतिका गया जिले के मेन थाना अंतर्गत बाला बिगहा निवासी प्रमोद मांझी की बेटी गौरी कुमारी बताई जाती है। प्रमोद ने बताया कि उसकी बेटी पिछले तीन दिनों से बीमार थी। सोमवार की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल लाने के लिए उसने कई जगहों पर वाहन की तलाश की। लेकिन, भारत बंद के कारण उसे गाड़ी नहीं मिली। थक हार कर वह अपनी बच्ची को गोद में लेकर किसी तरह पाईबिगहा पहुंचा। पाईबिगहा से टेंपो रिजर्व कर वह जहानाबाद आ रहा था। जहानाबाद आने के क्रम में अस्पताल मोड़ के समीप उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पदाधिकारियों के समक्ष प्रमोद ने बताया कि वाहन नहीं मिलने के कारण वह सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सका। गांव और इलाके में कोई गाड़ी नहीं मिली। काफी दूर आने के बाद एक टेम्पो मिली। उसने बंद के दौरान गाड़ी रोकने की घटना से इनकार किया। एसडीएम परितोष कुमार ने बताया कि बच्ची की तबीयत पहले से खराब थी। अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। बंद के दौरान पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर कहीं जाम नहीं था। प्रशासन वाहनों का परिचालन जारी रखने के लिए अहले सुबह से ही सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसडीओ ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सेवा सुचारू है। बच्ची की मौत का कारण बीमारी है। एसडीओ ने कहा कि बीमार बच्ची को इलाज के लिए देरी से लाया गया जिसके कारण उसकी मौत हुई है।


 

बच्ची की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इस हिंसा और मौत के खेल का जिम्मेदार कौन है। प्रसाद ने कहा, दवा की दुकान और ऐंबुलेंस को नहीं रोका जाता है। बिहार के जहानाबाद में कांग्रेस और विपक्ष के दलों ने ऐंबुलेंस नहीं आने दिया। इससे उस छोटी बेटी की जान चली गई। कौन जिम्मेदार है इसका। यह हिंसा का खेल बंद होना चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed