Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Puja 2026: Historic Ular Sun Temple Prepares to Welcome Lakhs of Devotees Lord Krishna Son Samba

छठ पर्व: पटना के उलार सूर्य मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण के पुत्र ने क्यों कराया, यहां पूजा का क्या खास महत्व?

Sat, 14 Nov 2026 02:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व पर पटना के ऐतिहासिक उलार सूर्य मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं पहुंचेंगे। द्वापर काल से जुड़ी मान्यताओं के कारण इस धाम का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में...

विज्ञापन
Chhath Puja 2026: Historic Ular Sun Temple Prepares to Welcome Lakhs of Devotees Lord Krishna Son Samba
उलार सूर्य मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के दुल्हिनबाजार स्थित ऐतिहासिक उलार सूर्य मंदिर (ओलार्क) में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक के इंतजाम किए हैं। मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। छठ के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यहां के सूर्य मंदिर का इतिहास द्वापर काल से जुड़ा है। द्वापर काल में भगवान श्री कृष्ण के पुत्र महाराजा शाम्ब ने इसका निर्माण कुष्ठ रोग निवारण के लिए कराया था। मान्यता है कि भारतवर्ष में 11 जगहों पर और पाकिस्तान में एक जगह पर सूर्य मंदिर का निर्माण भगवान श्री कृष्ण के पुत्र राजा शाम्ब ने द्वापर युग में करवाया था। 

विज्ञापन


देश के प्रसिद्ध 12 अर्घ्य स्थलों में शामिल है उलार धाम
पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय के पास दुल्हिनबाजार से करीब चार किलोमीटर दक्षिण उलार गांव में स्थित ओलार्क सूर्य मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे देश के प्रसिद्ध 12 अर्घ्य स्थलों में शामिल माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब से जुड़ा है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर निरोगी काया और संतान सुख की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने पर मंदिर परिसर में नेटुआ और जट-जटिन नृत्य कराने की पुरानी परंपरा भी प्रचलित है। मंदिर से करीब 100 फीट की दूरी पर तीन एकड़ में फैला विशाल तालाब है। छठ के अवसर पर इसी तालाब में लाखों श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


महर्षि गर्ग के श्राप से राजा शाम्ब को कुष्ठ रोग हो गया
मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के पुत्र राजा शाम्ब को अपने खूबसूरती पर काफी घमंड थी। एक बार वे कुछ युवतियों के साथ एक सरोवर में स्नान कर रहे थे। बताया जाता है कि उसी रास्ते से महर्षि गर्ग गुजर रहे थे। महर्षि गर्ग को देखकर राजा शाम्ब ने ना तो उनका अभिवादन किया और ना ही उनका रास्ता छोड़ा। इससे महर्षि गर्ग काफी क्रोधित हो उठे और उन्होंने राजा शाम्ब को श्राप दे दिया। महर्षि गर्ग के श्राप से राजा शाम्ब को कुष्ठ रोग हो गया। इससे वे काफी परेशान रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अलग-अलग जगहों पर सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया
कहा जाता है कि एक बार नारद मुनि की नजर राजा शाम्ब पर पड़ी। राजा शाम्ब के इस विकृत रूप को देखते ही नारद मुनि काफी दुखी हुए और उनसे इसका कारण पूछने लगे। पूरी व्यथा सुनने के बाद उन्होंने राजा शाम्ब को इस श्राप से मुक्ति दिलवाने का वचन दिया। नारद मुनि इसके लिए भगवान श्री कृष्ण के पास जाकर उनकी आराधना की और उनसे आग्रह किया कि आप इस श्राप से मुक्ति का रास्ता बताएं। तब भगवान श्रीकृष्ण ने कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए सार्क द्वीप से वैध के साथ-साथ सूर्य उपासक ब्राह्मणों को वहां बुलवाया। तब वहां के ब्राह्मणों ने कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए उन्हें 12 ग्रहों के आधार पर प्रत्येक माह एक वर्ष तक 12 अलग-अलग जगहों पर सूर्य मंदिर का निर्माण कराकर वहां पूजा-अर्चना करने की सलाह दी। इसके बाद राजा शाम्ब ने 12 जगहों पर 12 राशि के आधार पर सूर्य मंदिर का निर्माण कराया था। यह सभी 12 सूर्य मंदिर 12 जगहों पर अर्क स्थान के रूप में प्रतिष्ठित है।

पटना में छठ पर्व: कल किस समय ट्रैफिक किस तरफ डायवर्ट होगा? कौन-सी सड़कें बंद, किधर रास्ता खुला रहेगा

तालाब की सफाई और बैरिकेडिंग का काम पूरा
छठ को देखते हुए तालाब की सफाई करा दी गई है। इसके चारों ओर बैरिकेडिंग भी पूरी कर ली गई है। पर्यटन विभाग की ओर से रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पेयजल और आवासन की व्यवस्था भी की गई है। मेला परिसर में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात रहेगी। तालाब के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मंदिर परिसर से करीब दो किलोमीटर पहले पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

तालाब के चारों कोनों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था के तहत तालाब के चारों कोनों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मेला परिसर में 200 पुलिस जवान और 100 महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी गश्त करेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। प्रशासन का जोर श्रद्धालुओं की सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed