फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chaos ensued at the Ganga ghat after Karma Puja; seven women drowned in the river.

बिहार: कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा घाट पर हड़कंप, सात महिलाएं नदी में डूबीं; चार निकाली गईं, तीन की तलाश जारी

Wed, 23 Sep 2026 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Sep 2026 05:59 PM IST
सार

मनेर के हल्दी छपरा गंगा घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद नदी में नहाने गईं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने चार को बचा लिया, जबकि संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी लापता हैं।

 

विज्ञापन
Chaos ensued at the Ganga ghat after Karma Puja; seven women drowned in the river.
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मनेर में कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद गंगा नदी में नहाने गईं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां डूब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन महिलाएं लापता हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से गंगा नदी में उनकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लापता लोगों की पहचान हल्दी छपरा सात आना गांव निवासी संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढे़ं: विसर्जन के दौरान नहर में डूबीं तीन बच्चियां, दो को बचाया गया; 14 वर्षीय गुड़िया की हुई मौत

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां कास के झुर-मुर को गंगा नदी में प्रवाहित करने के लिए हल्दी छपरा गंगा घाट पहुंची थीं। इसी दौरान सभी नदी में डूब गईं। चार लोगों को बचा लिया गया, जबकि संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी की तलाश जारी है। घटना के बाद हल्दी छपरा और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed