फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI wants trial in IRCTC hotels scam case, Bihar deputy chief minister Tejashwi Yadav accused

Bihar: सीबीआई ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, IRCTC घोटाले में ट्रायल तेज करने की मांग

Tue, 16 Aug 2022 01:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Aug 2022 01:47 PM IST
सार

IRCTC होटल घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 11 अन्य को एजेंसी के आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन
CBI wants trial in IRCTC hotels scam case, Bihar deputy chief minister Tejashwi Yadav accused
तेजस्वी यादव पर शिकंजा कसने की तैयारी - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो( सीबीआई) ने अदालत से IRCTC होटल घोटाला मामले में ट्रायल तेज करने की मांग की है। इस घोटाले में उस समय के रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 11 अन्य को एजेंसी के आरोपी के रूप में नामित किया गया है। बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा लालू प्रसाद और अन्य कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के चार साल बाद भी आरोप तय करने पर बहस अभी बाकी है।

विज्ञापन


आरोपी ने दी थी सीबीआई एक्शन को चुनौती
वहीं इस मामले में फरवरी 2019 में एक आरोपी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि सीबीआई ने उसे आरोपी बनाने से पहले सरकार की मंजूरी नहीं ली थी क्योंकि  जब वह कथित अपराध किया गया था तब वह एक सरकारी कर्मचारी था। इसी आधार पर सीबीआई कोर्ट की ओर से चार्जशीट का संज्ञान लिए जाने को भी चुनौती दी गई थी। उनकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें पेशी से छूट दे दी थी। इसके बाद सरकारी कर्मचारी रहे दो अन्य आरोपियों ने भी ऐसी ही अर्जी दाखिल की थी। इसके चलते ट्रायल में देरी हुई थी और अब तक इस मामले में आरोपों पर बहस शुरू नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed