फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI releases accused Brajesh Thakur son after questioning He had been detained yesterday

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के बेटे को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा

Sun, 12 Aug 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
CBI releases accused Brajesh Thakur son after questioning He had been detained yesterday
Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बेटे को कल सीबीआई ने हिरासत में लिया था। जिससे इस पूरे मामले में लंबी पूछताछ की गई। हालांकि पुछताछ के बाद आज उसे छोड़ दिया गया है।  
विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरपुर रिमांड होम मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली से पूरे दल बल के साथ सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची थी। स्पेशल फोरेंसिक उपकरण लेकर पहुंची टीम ने बालिका गृह का चप्पा -चप्पा छान मारा। कई दस्तावेज जब्त किए। इतना ही नहीं ब्रजेश के बेटे राहुल आनंद को सीबीआई टीम ने फोन कर के बालिका गृह परिसर में बुलाया और उससे लम्बी पूछताछ की। 
विज्ञापन


इसके बाद बालिका गृह परिसर में एक बार फिर शवों को तलाशने के लिए जेसीबी मशीन लाया गया है। कहा जा रहा है कि सीबीआई इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर रही है। रिमांड के लिए अदालत में आवेदन देने से पहले सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर की मेडिकल रिपोर्ट अपने पास मंगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बालिका गृह रेप कांड की जांच की जिम्मेदारी मिलने के बाद सीबीआई ने अभी तक बालिका गृह का दौरा नहीं किया था। इस बालिका गृह का संचालन ब्रजेश ठाकुर का एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति करती थी। ब्रजेश इस कांड का मुख्य आरोपी है और अभी जेल में बंद है। 


साहू रोड स्थित इसी कैंपस में ब्रजेश ठाकुर का घर और प्रिंटिंग प्रेस भी है। जिसमें कई अखबार छपते थे। फिलहाल उसके परिवार के लोग इस कैंपस को छोड़ चुके हैं। इस बीच कांग्रेस संसद अखिलेश सिंह के साथ भोजन करते ब्रजेश की एक फोटो वायरल होने से राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed