फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cancer Girl Dies as allegedly not get oxygen In Bihar Nawada Sadar Hospital

बिहार: बच्ची को ऑक्सीजन देने के लिए खाली सिलिंडर लगाया, दम घुटने से हुई मौत

Fri, 17 Apr 2020 07:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 17 Apr 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Cancer Girl Dies as allegedly not get oxygen In Bihar Nawada Sadar Hospital
सांकेतिक तस्वीर

बिहार के नवादा जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार रात एक कैंसर पीड़ित 13 साल की बच्ची गुड़िया की मौत हो गई। बच्ची के पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और कहा है कि अस्पताल ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती, जिस कारण बच्ची की मौत हुई है। 

विज्ञापन


गुड़िया के पिता ने कहा कि ऑक्सीजन के नाम पर जिस सिलिंडर को लगाया गया, वह खाली था। सिलिंडर और तार का कनेक्शन नहीं था उसके बावजूद ऑक्सीजन की खानापूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि बच्ची को लगाया गया ऑक्सीजन मास्क भी बुरी तरह फटा हुआ था। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्टाफ द्वारा डॉक्टरों को इस बात से अवगत कराया गया कि ऑक्सीजन सिलिंडर खाली है लेकिन इसके बाद भी उसी सिलिंडर का प्रयोग किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से बच्ची का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान डॉक्टरों को सिलिंडर के बारे में बताने के लिए ढूंढ़ा गया लेकिन पूरा स्टाफ मौके से गायब रहा। 


दूसरी तरफ सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि लड़की लंबे समय से कैंसर पीड़ित थी। उसकी हालत काफी नाजुक थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed