{"_id":"5d85ba178ebc3e93a629a452","slug":"burning-train-fire-in-delhi-dibrugarh-brahmputra-mail-in-bihar-at-bhagalpur-patna-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दिल्ली आ रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग, भागलपुर-पटना रूट पर ट्रेन परिचालन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दिल्ली आ रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग, भागलपुर-पटना रूट पर ट्रेन परिचालन बाधित
Sat, 21 Sep 2019 11:20 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन ब्रह्मपुत्र मेल में आग लग गई है। घटना बिहार के भागलपुर-पटना रेलखंड पर जमालपुर जंक्शन के पास हुई है। आग लगने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह डिब्रुगढ़ से दिल्ली आ रही ट्रेन जब जमालपुर और किउल जंक्शन के बीच गुजर रही थी, तो दशरथपुर और धरहरा के बीच सारोबाग हॉल्ट के पास ट्रेन की बोगी में आग लग गई। आग ट्रेन के जेनरेटर यान वाली बोगी में लगी है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रहा कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है और रेलवे की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।
विज्ञापन