फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bullies took away a person was going to defecate, then tied him to pillar and beat mercilessly in Begusarai

Bihar: खेत की ओर जा रहे शख्स को उठा ले गए दबंग, फिर खंभे से बांधकर बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर घायल

Tue, 17 Oct 2023 12:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति को दबंगों द्वारा खंभे में बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। लोग आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bullies took away a person was going to defecate, then tied him to pillar and beat mercilessly in Begusarai
अस्पताल में इलाजरत पिटाई से घायल हुआ व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली। जहां दबंगों ने एक व्यक्ति को घर से जबरन उठाकर खंभे में बांधकर बेहरमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस पिटाई में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिरिदचक गांव के रहने वाले शंभू शरण यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित शंभू शरण यादव के बेटे ने आरोप लगाया है कि सिंघौल थाना क्षेत्र के निवासी दिलीप कुमार उसके पिता को उस वक्त खींचकर ले गए जब उसके पिता सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। लेकिन उसी वक्त दबंगों ने उन्हें पकड़ लिया और खींच कर अपने घर ले गए। फिर वहां घर के पाए में बांधकर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। पीड़ित के बेटे ने बताया कि वह तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिदिरचक के रहने वाला है। लेकिन उसके पिता की पिटाई सिंघौल थाना क्षेत्र के चंदवारा में की गई है। उसने आरोप लगाया कि बेवजह दबंग के द्वारा पिटाई की गई है। फिलहाल घायल शंभू शरण यादव का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित पक्ष ने सिंघौल थाने में आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि आपसी विवाद की वजह से उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, घटना के बाद सिंघौल थाना पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed