फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSSC Result will be announced : bihar bssc cgl result preparation in final stage, bssc cgl pt 2022

BSSC Result : तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नहीं हो सका तैयार, कब आएगा यह जानिए

Fri, 28 Apr 2023 07:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 28 Apr 2023 07:30 AM IST
सार

Bihar SSC CGL Result : परीक्षा में तारीख-दर-तारीख के बाद अब बिहार कर्मचारी चयन आयोग की  तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के परिणाम की संभावित तारीख भी बढ़ती जा रही है।
 

विज्ञापन
BSSC Result will be announced : bihar bssc cgl result preparation in final stage, bssc cgl pt 2022
BSSC CGL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली गई तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 का परिणाम (BSSC CGL Result) 30 अप्रैल तक तैयार कर 10 मई के पहले जारी करने की तैयारी थी। लेकिन, यह तैयारी फेल हो गई है। आयोग इस परीक्षा का परिणाम मई में ही जारी करेगा, लेकिन तारीख आगे बढ़ गई है।

विज्ञापन


परिणाम तैयार करने वालों को फिर अवधि विस्तार
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने परिणाम संबंधित गोपनीय कार्यों में मदद के लिए मार्च में विभिन्न विभागों से सहायकों की प्रतिनियुक्ति लेते हुए 13 अप्रैल तक ही यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था। फिर 21 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाते हुए इस तारीख तक परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप देने की तैयारी बताई गई। 30 अप्रैल तक इस काम को पूरा कर लेने के हिसाब से आयोग ने बिहार सचिवालय सेवा के 10 प्रशाखा पदाधिकारी और 10 सहायकों की प्रतिनियुक्ति और मांगी। यह भी 19 अप्रैल को मिल गई। अब 30 अप्रैल की तारीख भी बेकार गई। गुरुवार देर शाम बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग के आवेदन के मद्देनजर 15 प्रशाखा पदाधिकारियों के साथ उन सभी सहायकों की ड्यूटी भी 15 मई तक के लिए बढ़ा दी है, जिन्हें आयोग में प्रतिनियुक्त किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने लिखा है कि आयोग का कार्य प्रक्रियाधीन है और इस बीच किसी दल या व्यक्ति को विरमित करने से काम पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


मतलब, अब 15 मई तक इंतजार करना होगा
तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अब 15 मई के आसपास आएगा। इस प्रतिनियुक्ति तिथि को 15 मई तक विस्तारित किए जाने के आधार पर यह माना जा रहा है। परिणाम में देरी से पहले इस परीक्षा में भी देरी हुई थी। 23 दिसंबर 2022 को दो पालियों और 24 दिसंबर को एक पाली में तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL PT) आयोजित की गई थी। गड़बड़ी को देखते हुए आयोग को 23 दिसंबर की पहली पाली की परीक्षा को रद्द करते हुए 5 मार्च 2023 को दोबारा परीक्षा लेनी पड़ी थी। इसके बाद से परीक्षा परिणाम जल्दी जारी करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन तक हो चुके। इसे देखते हुए आयोग ने प्रतिनियुक्ति पर अफसरों-सहायकों की ड्यूटी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed