{"_id":"6a1a5556693c944285008156","slug":"brother-in-law-killed-his-sister-in-law-in-saran-bihar-minor-altercation-became-reason-for-murder-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह! देवर ने कुदाल से भाभी पर किए ताबड़तोड़ वार, दहल उठा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह! देवर ने कुदाल से भाभी पर किए ताबड़तोड़ वार, दहल उठा पूरा गांव
Sat, 30 May 2026 08:41 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 08:41 AM IST
सार
Saran: सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के सालहा गांव में घरेलू विवाद के दौरान देवर सोनू महतो ने अपनी भाभी पुष्पा देवी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली है और एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत सालहा गांव में शुक्रवार देर शाम घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक देवर ने अपनी ही भाभी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान सालहा गांव निवासी नंदन महतो की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। वहीं हत्या के बाद आरोपी देवर सोनू महतो मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थाने के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीपीओ राम पुकार सिंह एवं एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुदाल को जब्त कर लिया है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
कोलकाता से दो दिन पहले गांव आया था आरोपी
परिजनों के अनुसार, आरोपी सोनू महतो कोलकाता में रहकर ड्राइवर का काम करता है और फिलहाल अविवाहित है। वह दो दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में सोनू ने घर में रखी कुदाल उठाई और अपनी भाभी पुष्पा देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम, गांव में दहशत
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि परिवार में पहले भी छोटी-मोटी कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: गोपालगंज में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था 50 हजार का इनामी आकाश, जवाबी फायरिंग में गिरा
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
इस संबंध में गड़खा थाने के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।