फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police encounter in Gopalganj Notorious Akash Singh injured by bullet in leg and referred to Patna bihar

Bihar Encounter: गोपालगंज में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था 50 हजार का इनामी आकाश, जवाबी फायरिंग में गिरा

Sat, 30 May 2026 07:50 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 07:50 AM IST
सार

Gopalganj: गोपालगंज के थावे-बंजारी बाईपास पर शनिवार तड़के पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी आकाश सिंह के बीच मुठभेड़ हुई। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। दोनों पैरों में गोली लगने से घायल आकाश सिंह को पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

विज्ञापन
Police encounter in Gopalganj Notorious Akash Singh injured by bullet in leg and referred to Patna bihar
पुलिस कार्रवाई में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के थावे-बंजारी बाईपास पर शनिवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली बदमाश के दोनों पैरों में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

विज्ञापन




12 से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल अपराधी की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बढ़ईहाता गांव निवासी आकाश सिंह के रूप में हुई है। आकाश सिंह इलाके का एक शातिर और कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी तथा आर्म्स एक्ट सहित करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ थावे, नगर तथा कुचायकोट थानों में कई संगीन मुकदमे लंबे समय से लंबित हैं। इसमें एक पूर्व मुखिया पर फायरिंग करने और उनसे मोटी रंगदारी मांगने का भी एक हाई-प्रोफाइल मामला शामिल है।
विज्ञापन


हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने शुक्रवार की देर रात आकाश सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद नगर थाने में उससे कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने थावे-बंजारी बाईपास के पास हथियार छिपाकर रखे हैं। शनिवार तड़के पुलिस टीम आकाश सिंह को साथ लेकर हथियार बरामद करने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंची। जैसे ही पुलिस उसे लेकर झाड़ियों के पास गई, आकाश सिंह ने अचानक वहां छिपे हथियार को निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी
अचानक हुई इस फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची। इसके बाद पुलिस ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो गोलियां आकाश सिंह के दोनों पैरों में जा लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे अपनी कस्टडी में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।


ये भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा फैसला, भीड़ के बीच बढ़ाई गई बेंगलुरु और देवघर स्पेशल ट्रेनों की अवधि

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे अस्पताल, जांच जारी
एनकाउंटर की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ चंदन कुमार तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस पूरे सफल अभियान में नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर, थावे थाना प्रभारी विभा कुमारी तथा डीआईयू की टीम की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed