{"_id":"59133d4b4f1c1bb737852732","slug":"bride-send-custody-to-her-husband-and-father-in-law-after-the-dowry-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलसूत्र पहनने से पहले दुल्हन ने होने वाले पति और ससुर को भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलसूत्र पहनने से पहले दुल्हन ने होने वाले पति और ससुर को भिजवाया जेल
ब्यूरो / अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 10 May 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश की शराबबंदी की तरह अब दहेजबंदी की सफलता के लिए भी महिलाओं की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार की रात शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में एक दुल्हन ने पुलिस को खुद फोन कर दहेज मांगने के आरोप में अपने होने वाले पति और ससुर को शादी के मंडप से हवालात भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गया के कांटी से आए पुरुषोत्तम की बारात बैंड बाजे के साथ पहुंची। दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई। शादी का मुहुर्त निकला तो दूल्हा मंडप पर पहुंचा। मंत्रोच्चारण के साथ शादी का विधि-विधान चल रहा था। पंडित ने जैसे ही दूल्हे को दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाने को कहा तो दूल्हा पक्ष दहेज की रकम मांगने लगा। दुल्हन के पिता ने पहले शादी करने को कहा, लेकिन दूल्हा पक्ष दहेज पूरा करने की मांग पर डटा रहा।
विज्ञापन
इधर, मंडप पर दोनों पक्षों में तकरार चल रही थी, उधर दुल्हन धीरे से मंडप से उतरी और शाहपुर पुलिस को फोन कर बुलाया और फिर दूल्हे और दूल्हे के पिता को पुलिस के हवाले कर दिया। दुल्हन ने इस मामले में बताया कि दूल्हा पक्ष दहेज लोभी है और बार-बार दहेज मांग रहा था ऐसे लोभी के घर जाना और रहना मुश्किल हो जाता। परिजनों के मुताबिक गया कांटी के रहने वाले पुरुषोत्तम से शादी के एवज में बतौर दहेज नब्बे हजार में बात हुई थी, जिसमें से कुछ रुपये बाकी रह गए थे।
विज्ञापन