फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Protest : Ban on Guru Rahman warned Patna bihar police Prashant Kishore called student parliament

BPSC : बजरंगबली को छोड़कर किसी के बाप से नहीं..गुरु रहमान ने क्यों कहा ऐसा, पीके बुला रहे छात्र संसद

Sat, 28 Dec 2024 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

Bihar : बीपीएससी के अभ्यर्थियों को पीके ने समर्थन देते हुए छात्र संसद का बुलाया है। वहीं प्रशासन ने गुरु रहमान को धरना प्रदर्शन पर आने से बैन कर  दिया है। इसके जवाब में गुरु रहमान ने प्रशासन को चेतावनी दी है। कहा- मैं किसी के बाप से नहीं डरता।

विज्ञापन
BPSC Protest : Ban on Guru Rahman warned Patna bihar police Prashant Kishore called student parliament
प्रशांत किशोर और रहमान सर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। अभ्यर्थियों से मिलने के दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बीपीएससी अभ्यर्थियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि बिहार के सभी छात्र युवाओं का मुद्दा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कोई भी परीक्षा होती है तो उसमें गड़बड़ी निकल कर आती है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में भी बिहार में यही हुआ था।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने बुलाया छात्र संसद 
प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों के सामने यह ऐलान किया कि कल रविवार है और रविवार को गांधी मैदान में बापू के प्रतिमा के नीचे छात्र संसद का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रदर्शन कर रहे सभी छात्र दिन के 12 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे। छात्र संसद में सभी जिले के हर तरह के छात्र आमंत्रित हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने छात्र संसद में सभी छात्रों के अभिभावक और सभी शिक्षकों को भी आमंत्रित किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रकार की परीक्षा की बात नहीं है। छात्र संसद में सभी प्रकार की परीक्षा पर चर्चा होगी और एक व्यापक निष्कर्ष निकाला जाएगा, जो बिहार की परीक्षाओं में कमियों को दूर करने के लिए होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि छात्र संसद में वह भी शामिल होंगे और उनकी टीम के लोग भी रहेंगे। प्रशांत किशोर ने गुरु रहमान के टिप्पणी पर आपत्ति जताई।  उन्होंने कहा कि गुरु रहमान की बातों पर मैं आपत्ति जताता हूं।
विज्ञापन


मैं किसी के बाप से भी नहीं डरता
पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने गुरु रहमान पर पाबंदी लगा दी है। प्रशासन की तरफ से गुरु रहमान को 3 जनवरी तक धरना स्थल पर आने से मना किया गया है। इस सवाल के जवाब पर गुरु रहमान ने कहा कि मैं किसी के बाप से भी नहीं डरता हूँ। अगर डरता हूँ तो सिर्फ हनुमान जी से डरता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed