फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   boy right hand was plastered in darbhanga medical college and hospital while left hand was fractured

बिहार में डॉक्टर की लापरवाहीः बाएं हाथ में फ्रैक्चर और दाएं हाथ में चढ़ाया प्लास्टर

Wed, 26 Jun 2019 12:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 26 Jun 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
boy right hand was plastered in darbhanga medical college and hospital while left hand was fractured
परिजनों के साथ पीड़ित बच्चा - फोटो : ANI

बिहार के अस्पतालों में लापरवाही की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं इसकी गवाह है बच्चे के साथ हुई एक घटना। फैजान नाम का एक बच्चे के बाएं हाथ में फ्रैक्चर था। उपचार के लिए वह दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचा। यहां उसके दाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया गया। बच्चे के परिजनों ने दाएं हाथ में प्लास्टर बंधा देखा तो वो हक्का-बक्का रह गए।

विज्ञापन


पीड़ित परिजनों का कहना है अस्पताल ने लापरवाही की सभी हदें पार कर दी हैं। कहा कि अस्पताल से बच्चे को दवाई के नाम पर एक भी गोली नहीं दी गई। बच्चे की मां का कहना है कि इस घोर लापरवाही की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सुर्खियों में आने पर  दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ राज रंजन प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस लापरवाही की जांच करने के लिए निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित टीम से स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा है। रंजन ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। शीघ्र ही मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed