{"_id":"61913c6d63e6ba5ccb5d01fd","slug":"bomb-blast-in-danapur-left-four-injured-and-property-dealer-killed-in-patna-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दानापुर में बम विस्फोट में चार घायल, पटना में बदमाशों ने की जमीन कारोबारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दानापुर में बम विस्फोट में चार घायल, पटना में बदमाशों ने की जमीन कारोबारी की हत्या
Sun, 14 Nov 2021 10:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:12 PM IST
सार
बिहार की राजधानी पटना के पास स्थित दानापुर में रविवार को एक बम विस्फोट हो गया जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक मकान ध्वस्त हो गया। इससे पहले शनिवार की रात को पटना सिटी में एक जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
दानापुर में हुए विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुआ मकान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेलगाम अपराधियों ने शनिवार की रात पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में आने वाले अंबेडकरनगर में जमीन कारोबारी सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक मकान में जबरदस्त विस्फोट हो गया। घटना में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दानापुर थाना के जनकधारी स्कूल के पीछे एक मकान में अचानक विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
विस्फोट इतना तगड़ा था कि मकान ऊपरी हिस्से उड़ गया और मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट में मोहल्ले के ही शफीक की पत्नी आयशा खातून, बेटा अब्दुल्ला (4), बेटी शाहिदा (9) और रफी की मां जाहिदा खातून बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। दानापुर के एएसपी इमरान मसूद ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।