फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Boat capsize in Patna, 20 killed

पटना हादसे में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची, पीएम, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Sun, 15 Jan 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Sun, 15 Jan 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Boat capsize in Patna, 20 killed
नाव हादसा - फोटो : ANI

गंगा में शनिवार को लोगों से भरी एक नाव पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। नाव पर 40 से ज्यादा लोग सवार थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद सीएम नीतीश ने जांच के निर्देश दिए हैं। राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है। NDRF की तीन टीमें इस कार्य में लगी हैं। बिहार सरकार ने मृतकों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जाहिर किया है। रविवार सुबह पीएम की तरफ से भी मुआवजे की घोषणा की गई। मृतकों के परिवार को पीएम की तरफ से दो-दो लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभी रूप से घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। हादसे के चलते मोदी का पटना में रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाला कार्यक्रम टाल दिया गया। वह रविवार को महात्मा गांधी सेतु के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करने वाले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के प्रधान सचिव (आपदा प्रबंधन विभाग) प्रत्यय अमृत ने 21 लोगों के मरने की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर पटना के दियारा में पतंग उत्सव देखने गए करीब चार दर्जन से अधिक लोग जब शाम को नाव से लौट रहे थे तो एनआईटी घाट के पास अचानक नाव पलट गई।

कई लोग तो तैर कर किनारे आ गए, लेकिन करीब दो दर्जन लोग नदी की धारा में बह गए। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पीएमसीएच पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ समेत अन्य टीमों ने अंधेरा होने की वजह से देर रात राहत कार्य रोक दिया। राहत कार्य अब रविवार सुबह फिर शुरू होगा। 

गांधी घाट पर पहुंचे पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को पटना के सबलपुर गंगा दियारा में पतंगोत्सव में भाग लेने गए लोग जब उत्सव मना कर लौट रहे थे, तभी एनआईटी घाट पहुंचने से पहले नाव पलट गई।


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासन की ओर से पतंगोत्सव में शामिल होने गए लोगों को वापस लाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था। लोगों के बीच सीमित नावों के बीच ही वापस लौटने के लिए अफरा-तफरी मची रही और इस वजह से नाव पर ज्यादा लोग सवार हो गए जिसके कारण हादसा हो गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed