फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BN Mandal University employees strike continues enrollment of students pending

Bihar: BNMU कर्मचारी की हड़ताल 37 वें दिन भी जारी; निराश होकर लौट रहे छात्र, नहीं आते वीसी

Fri, 24 Nov 2023 02:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुर Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 24 Nov 2023 02:40 PM IST
सार

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्यालयों में ताला लटका हुआ है। विश्वविद्यालय के अधिकारी चाय दुकान पर या पेड़ के नीचे बैठ कर समय गुजारते हैं। प्रभारी कुलपति प्रो. राजनाथ यादव 15 दिनों से विश्वविद्यालय नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
BN Mandal University employees strike continues enrollment of students pending
BNMU employees' strike - फोटो : Social Media

विस्तार

बीएन मंडल विश्वविद्यालय पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। दशहरा से पूर्व लगभग एक सप्ताह तक पीजी शिक्षकों ने वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल किया था। इसके बाद विवि मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी 37 दिनों से हड़ताल पर है। हड़ताल के कारण पीजी विभागों में नामांकन, आंतरिक परीक्षा सहित अन्य कोई भी काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए पहली सूची के आधार पर दो बार तिथि जारी की गई, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल के कारण अधिकांश पीजी विभाग में छात्रों का नामांकन नहीं हुआ है। हालांकि, कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पीजी विभाग में नामांकन नहीं होने से छात्र परेशान है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में छात्र मूल प्रमाण-पत्र, माइग्रेशन और अन्य कार्यों से विश्वविद्यालय आते हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


इधर-उधर बैठ कर समय व्यतीत करते हैं अधिकारी
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्यालयों में ताला लटका हुआ है। विश्वविद्यालय के अधिकारी चाय दुकान पर या पेड़ के नीचे बैठ कर समय गुजारते हैं। प्रभारी कुलपति प्रो. राजनाथ यादव 15 दिनों से विश्वविद्यालय नहीं पहुंचे हैं। कुलसचिव विश्वविद्यालय आते हैं तो उन्हें छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर छात्रों ने विश्वविद्यालय में हंगामा किया। कुलसचिव का घेराव कर समस्या समाधान की मांग की, लेकिन शाम तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। गुरुवार को भी यही स्थिति बनी रही। वहीं दूसरी ओर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जितना उनलोगों ने काम किया उसका भुगतान किया जाए। बिना वेतन भुगतान के वे लोग हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed