{"_id":"4b872fd321b246455a95d2ff8f840ad5","slug":"bjp-seeks-resignation-of-bihar-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में फंसे मंत्री वैद्यनाथ साहनी, देंगे इस्तीफा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में फंसे मंत्री वैद्यनाथ साहनी, देंगे इस्तीफा?
एजेंसी/पटना,समस्तीपुर
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक कॉलेज की जमीन पर अवैध रूप से बनाए जा रहे पेट्रोल पंप का भूमि पूजन करने वाले राज्य के पशुपालन मंत्री वैधनाथ साहनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने उनका इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भूमिपूजन के लिए आने के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने साहनी को बंधक बना लिया था। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। साहनी इस जमीन पर अपना दावा करते हैं।
विज्ञापन
विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाया और मंत्री पर लगे आरोपों पर उनका इस्तीफा भी मांगा। वहीं मुख्यमंत्री जीतन मांझी ने कहा है कि अगर मामले में मंत्री दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्या है मामला
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक कॉलेज की जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए जा रहे पेट्रोल पंप का भूमि पूजन करने गए बिहार के पशुपालन मंत्री वैद्यनाथ साहनी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर एक ट्रैक्टर समेत 4 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मंत्री वैद्यनाथ साहनी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया।
इंदिरा गांधी रामजी राय महाविद्यालय की जमीन पर वैद्यनाथ साहनी पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग मंत्री जी ने अपने हाथों से की, जबकि मंत्री ने आरोप का खंडन किया है।
गोली चलने के बाद हालात बिगड़ गए और ग्रामीणों ने वहां खड़े वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया। बाद में जिलाधिकारी के प्रेट्रोल पंप की साइट बदलने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।