फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp's 'iron man' advani has been left to rust says nitish

'बीजेपी ने लौह पुरुष को जंग खाने के लिए छोड़ा'

Tue, 17 Sep 2013 12:02 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Tue, 17 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
bjp's 'iron man' advani has been left to rust says nitish

बीजेपी में लालकृष्ण आडवाणी को दरकिनार कर नरेंद्र मोदी को तवज्जो देने के मामले पर नीतीश कुमार ने चुटकी ली है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का लाभ बीजेपी को नहीं मिलेगा।

आडवाणी से सहानुभूति जताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने लौह पुरुष को जंग खाने के लिए छोड़ दिया है।

नरेंद्र मोदी की ताजपोशी पर प्रतिकिया व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को इसका फायदा नहीं होगा। अगले साल होने वाले चुनाव नतीजों से यह साफ हो जाएगा। पार्टी के अंदर इस फैसले से खुशी है लेकिन आम लोगों को यह रास नहीं आया है।

मोदी के विरोध और बीजेपी से अलगाव में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश नाराज आडवाणी से सहानुभूति जताते हुए दिखे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने लौह पुरुष को जंग खाने के लिए छोड़ दिया है। यह प्रतिक्रिया वह अपने निवास पर आयोजित जनता दरबार में व्यक्त कर रहे थे।

नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने लौह पुरुष को जंग खाने के लिए छोड़ दिया है लेकिन सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाने के लिए देश भर से लोहा इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव गठजोड़ के बारे में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के बयान का भी बचाव किया।

शरद यादव ने कांग्रेस के साथ चुनावी गठजोड़ से इनकार किया था और कहा था कि पार्टी बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। जबकि नीतीश कुमार ने कहा था कि गठजोड़ पर कोई भी बातचीत अक्टूबर के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नीतीश ने कहा कि शरद यादव के बयान में कोई विरोधाभास नहीं है। जिस समय उन्होंने यह बयान दिया था उस समय तक गठजोड़ पर किसी से कोई बात नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed