फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bjp news : bjp party announcement for mp election 2024, bihar bjp fight independently in 2025 election also

Bihar News : गठबंधन नहीं करेगी भाजपा; 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव पर सम्राट का एलान

Thu, 24 Aug 2023 07:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Aug 2023 07:42 PM IST
सार

Samrat Chaudhary : भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के अंदर किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने औरंगाबाद में यह एलान किया।

विज्ञापन
Bjp news : bjp party announcement for mp election 2024, bihar bjp fight independently in 2025 election also
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने औरंगाबाद में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2024 के लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में किसी भी दल से चुनावी समझौता नही करेगी। सम्राट चौधरी ने इस बात की घोषणा औरंगाबाद में की। सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने 2024 में केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने और 2025 में बिहार में सुशासन का भाजपाराज स्थापित करने का संकल्प ले रखा है। इसी संकल्प के तहत हमने अपने सर पर पगड़ी नही मुरेठा बांध रखा है। यह मुरेठा मेहनत का प्रतीक है। यह मुरेठा उसी दिन खुलेगा, जिस दिन बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


हर बूथ को करें मजबूत 
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से यह वचन लिया था कि किसी भी सूरत में नीतीश कुमार से समझौता नही होगा। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आज भी इस वचन पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि बिहार में भाजपा अकेले अपने दम पर सरकार बनाये। यह संभव भी है लेकिन इसके लिए परिश्रम करना होगा। कार्यकर्ताओं को पसीना बहाना होगा। हमारे कार्यकर्ता बुथ और शक्ति केंद्र को मजबूत करें। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिस दिन पार्टी राज्य के हर बुथ पर मजबूत हो जाएगी, उस दिन से पार्टी किसी भी दल के साथ चुनावी समझौता करने के बजाय राज्य की हर विधानसभा की सीट पर अपने बल बूते पर चुनाव लड़कर जीतने में सक्षम होगी। वह दिन भी आएगा जब राज्य में भाजपा की अपनी सरकार होगी बशर्ते कार्यकर्ता मेहनत कर पार्टी को ऐसी मजबूत स्थिति में ला दे। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है और कार्यकर्ता इसे पूरा कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


नहीं खुल पायेगा नीतीश कुमार का खाता 
सम्राट चौधरी ने अवाम से आह्वान करते हुए कहा कि 2024 में ऐसी व्यवस्था कीजिए कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का जो यह कीड़ा काटता है, वे उस कीड़े से कटवाना ही भूल जाए। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाइए कि 2024 में नीतीश कुमार का खाता नहीं खुले, जो तय भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की जबकि संचालन रवि शंकर ने किया। कार्यक्रम में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप सिंह, पार्टी नेता प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता व गोह के पूर्व विधायक मनोज शर्मा एवं प्रदेश सचिव सह काराकाट लोस क्षेत्र के प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed