फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp MLA protest in bihar assembly

एबीवीपी पर लाठी चार्ज के विरोध में बिहार विधानसभा में हंगामा

Sat, 28 Mar 2015 10:54 AM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
bjp MLA protest in bihar assembly

एवीबीपी के सदस्यों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर सदन के भीतर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन

 
गुरुवार को एवीबीपी छात्र संगठन के सदस्यों पर किए गए लाठी चार्ज का मामला सदन में गरमा गया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। कुछ विधायक पोस्टरों के साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष उदय नारायण विधायकों से बार-बार शांत होने की अपील करते रहे, लेकिन भाजपा विधायकों ने अध्यक्ष्ा की एक नहीं सुनी, और हंगामा करते रहे। विधायकों ने मांग की कि इस मामले में पुलिस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और छात्रों में हुआ था संघर्ष

bjp MLA protest in bihar assembly

बता दें कि गुरूवार को एवीबीपी छात्र संगठन के सदस्यों ने बिहार में शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा कूच कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ और विधानसभा में घुसने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटे आयी हैं तो वहीं कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed