{"_id":"633d0e679357ac5e50320ec2","slug":"bjp-leaders-son-murdered-in-samastipur-mutilated-body-found-in-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : समस्तीपुर में भाजपा नेता के बेटे की हत्या, बगीचा में मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : समस्तीपुर में भाजपा नेता के बेटे की हत्या, बगीचा में मिला क्षत-विक्षत शव
Wed, 05 Oct 2022 10:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:26 AM IST
सार
वारदात समस्तीपुर जिले के वारिसनगर ब्लॉक में आने वाले कुसैया गांव में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई। वह भाजपा नेता पलटन राम का बेटा था। आज सुबह उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक भाजपा नेता के 30 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। उसका सिर व चेहरा पत्थरों से कुचल दिया गया। क्षत-विक्षत शव एक बगीचे में मिला।
विज्ञापन
वारदात समस्तीपुर जिले के वारिसनगर ब्लॉक में आने वाले कुसैया गांव में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई। वह भाजपा नेता पलटन राम का बेटा था। आज सुबह उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुसैया गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन