फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader shot at party leader in Prabuddha Jan Baithak in Madhepura, seriously injured

Bihar: प्रबुद्ध जन बैठक में BJP नेता ने पार्टी नेता पर ही चलाई गोली, गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में

Sun, 25 Jun 2023 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Jun 2023 02:06 PM IST
सार

मधेपुरा में प्रबुद्ध जन बैठक में भाजपा के दो नेता संजय भगत और पंकज पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह नोकझोंक इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान भाजपा नेता पंकज पटेल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने संजय भगत को गोली मार दी। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
BJP leader shot at party leader in Prabuddha Jan Baithak in Madhepura, seriously injured
अस्पताल में इलाजरत घायल भाजपा नेता संजय भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रबुद्ध जन बैठक आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान बैठक में अचानक गोली चल गई। इस हादसे में एक भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नेता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी नेता पंकज निराला को त्वरित कार्रवाई कर अपनी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री को भी किया गया था आमंत्रित
जानकारी के मुताबिक, गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रबुद्ध जनों की बैठक आयोजित की गई थी। उसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, पूर्व मंत्री रविंद्र चरण, वरिष्ठ भाजपा नेता अमोल राय सहित कई बड़े चेहरों को आमंत्रित किया गया था। बैठक शुरू हुई, कुछ अतिथि आ गए और कुछ अतिथि अभी आने बाकी थे।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के दो नेता संजय भगत और पंकज पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह नोकझोंक इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान भाजपा नेता पंकज पटेल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने संजय भगत को गोली मार दी। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संजय भगत को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर मधेपुरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुस्साए लोगों ने आरोपी भाजपा नेता को पकड़कर पीटा
वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। हालांकि इस अफरातफरी के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार की भी पिटाई हो गई। वहीं, मौके पर पहुंचे दल बल के साथ थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कड़ी मशक्कत के बाद गुस्साई भीड़ के चंगुल से आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल को छुड़ाया और उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल कर थाने ले गई।


वहीं, इस मामले में आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल ने कहा कि उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा था। आत्मरक्षा के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग की। फिर भी यह लोग नहीं माने तो मजबूरन गोली चलानी पड़ी। फिलहाल दोनों पक्षों के इस विवाद के कारण शहर में सनसनी फैल गई है। वहीं, आक्रोशित लोग बाजार बंद करा कर भाजपा नेता पंकज पटेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
डीएसपी अजय नारायण यादव ने बताया कि भाजपा की ओर से मुरलीगंज के भगत धर्मशाला में प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई थी। उसके कर्ताधर्ता पंकज कुमार निराला थे। इसी कार्यक्रम में संजय भगत भी शामिल हुए। संजय भगत और पंकज निराला के बीच पहले से कोई पैसे का लेनदेन था। उसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान पंकज निराला ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर संजय भगत को गोली मार दी। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पंकज निराला को अपनी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed