फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader ran away to nepal after he faces allegations to kill nine children by his car in bihar

नौ बच्चों को कुचलने के आरोप में घिरा भाजपा नेता नेपाल फरार, पार्टी से निलंबित

Tue, 27 Feb 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 27 Feb 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader ran away to nepal after he faces allegations to kill nine children by his car in bihar

बिहार के मुजफ्फरपुर में नौ बच्चों को कुचलने के मामले में आरोपित भाजपा नेता मनोज बैठा के नेपाल फरार होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक बैठा देश छोड़कर भाग चुका है। सूत्रों की माने तो बैठा पुलिस की नजरों से बचकर नेपाल भाग गया है। वैसे पुलिस टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए नेपाल निकल चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


इधर, विपक्ष के ताबड़तोड़ हमले के बाद सोमवार को भाजपा ने स्वीकारा कि आरोपित मनोज बैठा पार्टी का सदस्य था। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सोमवार को कहा कि मनोज बैठा सीतामढ़ी जिले का भाजपा नेता है। उसके नेपाल फरार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अगर पाताल में भी होगा, तो उसे खोज कर निकालेंगे। आरोपी किसी भी दल का हो अपराधी है और उस पर कार्रवाई होगी। हालांकि, आरोपी नेता को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन ने नौ स्कूली बच्चों को रौंद डाला था। हादसा जिले के अहियापुर के झपहा में हुआ। इस हादसे में करीब 20 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना उस समय हुई जब मीनापुर के धर्मपुर मध्य विद्यालय में छुट्टी के बाद सभी बच्चे सड़क पार करने के लिए किनारे कतार में खडे़ थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो बच्चों को कुचलते हुए मौके से भाग निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed