{"_id":"5f7565938ebc3e679f0b8e7c","slug":"bjp-leader-rajesh-kumar-jha-murder-bike-borne-assailants-shot-him-dead-in-tej-pratap-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: सुबह की सैर पर निकले भाजपा नेता की हत्या, दो दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: सुबह की सैर पर निकले भाजपा नेता की हत्या, दो दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल
Thu, 01 Oct 2020 12:45 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
राजेश झा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के स्थानीय नेता राजेश कुमार झा 'राजू बाबा' की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने बेउर थाना के अंतर्गत तेज प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हॉल के पास उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Bihar: A local BJP leader Rajesh Jha, who recently joined the party, was shot dead by 2 bike-borne men today in Patna. He was out for morning walk when incident took place. His brother-in-law (pic 2) says "I think he was on someone's target, looks like a case of personal enmity." pic.twitter.com/59DaCUc2eF
— ANI (@ANI) October 1, 2020
विज्ञापन
यह घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे घटित हुई। घटना के दौरान राजू बाबा सुबह की सैर पर निकले थे। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और उसने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें कि राजेश कुमार दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उनके बहनोई ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह किसी के निशाने पर थे, यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लगता है।'
विज्ञापन