{"_id":"5cf1c47bbdec22073706deb0","slug":"bjp-leader-beaten-to-death-in-begusarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगूसराय में भाजपा नेता की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगूसराय में भाजपा नेता की पीट-पीट कर हत्या
Sat, 01 Jun 2019 05:49 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर लोग अभी खुशियां ही मना रहे थे कि इसी दौरान बेगूसराय में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। मृतक भाजपा के पंचायत अध्यक्ष बताए जाते हैं, जिनकी लोहे के सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर कीरतपुर निवासी और अमरौर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह जिस वक्त अपने घर के बाहर सो रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। दरवाजे पर पहुंचे अपराधियों ने गोपाल सिंह को अकेला पाकर उन पर हमला किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।