फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP can redeem Ram temple structure demolition decision in Bihar elections

बिहार चुनाव में राम मंदिर ढांचा विध्वंस फैसले को भुना सकती है भाजपा

Fri, 02 Oct 2020 07:06 AM IST
Kuldeep Singh कुमार निशांत
कुमार निशांत Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 02 Oct 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
BJP can redeem Ram temple structure demolition decision in Bihar elections
नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान - फोटो : Amar Ujala

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि विवाद के फैसले के बाद मंदिर निर्माण की आधारशिला और ढांचा विध्वंस में सभी आरोपियों के 22 जनवरी होने के ताजा फैसले को बिहार चुनाव में भाजपा भुना सकती है। भाजपा राम मंदिर मुद्दे को उपलब्धि के तौर पर पेश करना चाहेगी। दूसरी ओर विपक्ष रोजगार, महंगाई, डूबती अर्थव्यवस्था और राज्य की बदहाली को मुद्दा बनाकर केंद्र और राज्य सरकारों की तैयारी कर चुका है। विपक्ष के निशाने पर नीतीश के सुशासन को लेकर सवाल होंगे।

विज्ञापन


नफा-नुकसान...
बिहार में भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे को पहली भी भुनाया है। 1992 में ढांचा विध्वंस की घटना के बाद 1995 में भाजपा को 41 सीटों पर जीत मिली थी। ये बिहार में भाजपा की तब तक की सबसे बड़ी जीत थी। 2000 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की। नवंबर 2005 में हुए चुनावों में भाजपा को राम मंदिर मुद्दा ठंडे बस्ते में डालना महंगा पड़ा। भाजपा को 55 सीटों पर संतोष करना पड़ा। 2010 में फिर भाजपा ने पुराने मुद्दे को प्रमुखता दी और 91 सीटें जीतकर इतिहास रचा।
विज्ञापन


पिछली बार खिसक गई थी जमीन 
2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे को राष्ट्रीय राजनीति का मुद्दा माना और चुनाव में इस से बची। नीतीश के राजद के साथ जाने से मजबूत महागठबंधन से चुनाव के नतीजे आए तो भाजपा की जमीन खिसक गई। भाजपा 91 सीटों से सिमटकर 53 सीटों पर अटक गई। राम मंदिर के फैसले और ढांचा विध्वंस के आरोपियों के बरी होने का राग भाजपा फिर अलापेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed