फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike riding miscreants looted six and a half lakh rupees after shooting CSP operator in Samastipur

Samastipur: वारिसनगर में बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मारी, साढ़े छह लाख रुपये लूटकर फरार

Sun, 12 Mar 2023 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Mar 2023 01:51 PM IST
सार

बिहार में समस्तीपुर के वारिसनगर थाना इलाके में रविवार सुबह दो बाइक सवारों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट लिया। इसके बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं, वारिसनगर थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted six and a half lakh rupees after shooting CSP operator in Samastipur
अस्पताल में भर्ती घायल सीएसपी संचालक राजन कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उससे साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए। यह घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के सामने घटी। सीएसपी संचालक सुबह नौ बजे अपनी दुकान खोलने के बाद उसमें झाड़ू लगा रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से एक खोखा भी बरामद किया। वहीं, घायल सीएसपी संचालक को प्राथमिक उपचार के बाद शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी सीएसपी संचालक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी राजन कुमार (30) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


सीएसपी में ही गोली मारकर की लूटपाट
जानकारी के मुताबिक, राजन कुमार प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित यूनियन बैंक के सीनियर संचालक का काम करते हैं। वह सुबह करीब नौ बजे अपनी दुकान खोल कर झाड़ू लगा रहे थे। उसी वक्त एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। उनमें से एक ने बाइक चालू कर रखी थी और सीएसपी के अंदर घुसा। उसने राजन से रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली राजन के कमर में लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर किशनपुर की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनने के बाद वहां जुटे आसपास के लोगों ने घायल राजन को वारिसनगर पीएससी पहुंचाया।


फरार बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस
वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। हालांकि बदमाश फरार हो गए हैं। बदमाश के भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम पीछा कर रही है। उन्होंने कहा कि लूट कितने रुपये की हुई है यह खुद सीएसपी संचालक ही बता पाएंगे। वह बेहोशी की स्थिति में हैं, इसलिए यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कुल कितने रुपये की लूट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed