{"_id":"5c497888bdec22281746ebb2","slug":"bike-borne-assailants-killed-cloth-merchant-and-stabbed-knife-in-his-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बाइक सवार अपराधियों ने कपड़ा व्यापारी को मारी तीन गोलियां, आंख में घोंपा खंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बाइक सवार अपराधियों ने कपड़ा व्यापारी को मारी तीन गोलियां, आंख में घोंपा खंजर
Thu, 24 Jan 2019 02:04 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के नरहा-बसबिट्टा पथ में गोपालपुर पुल के पास बुधवार सुबह बाइक सवार तीन अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने व्यापारी को रोककर उसके पीठ, कंधे और रीढ़ में तीन गोलियां मारी। जब उन्हें उसकी मौत का विश्वास नहीं हुआ तो उसकी आंख में खंजर घोंप दिया।
विज्ञापन
मृतक व्यवसायी की पहचान शंकर चौक निवासी स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के 30 साल के बेटे विवेक कुमार के तौर पर हुई है। मृतक के गले की सोने की दो चेन और मोबाइल भी अपराधियों ने लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोहनी मंडल गांव की तरफ भागे। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे, एक चाकू, चाबी और मृतक की बुलेट बाइक मिली है। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह आपसी विवाद में की गई हत्या है। वहीं परिजनों ने अभी इसपर साफतौर से कुछ नहीं कहा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच जमीन विवाद, आपसी लेन-देन, लूटपाट के तौर पर कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के अनुसार विवेक के मोबाइल पर सुबह किसी शख्स का फोन आया था। जिसके बाद वह चप्पल पहनकर बाइक से निकल गया था। सुबह लगभग 11.30 बजे उसकी हत्या की सूचना मिली। मृतक के ऊपर कई मामले चल रहे थे। जिनमें आर्म्स एक्ट, अपहरण, छिनतई (कोई सामान या पैसा छीनना), मारपीट आदि के मामले दर्ज हैं।
सात महीने पहले हत्या के मामले में मृतक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। घटना को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।