फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihta-road-accident-truck-hits-auto-driver-dies-accused-driver-arrested

बिहार: बिहटा में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, टक्कर मारने वाला ट्रक जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 02:35 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 02:35 PM IST
सार

बिहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन
bihta-road-accident-truck-hits-auto-driver-dies-accused-driver-arrested
दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में  गुरुवार को बिहटा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा आदित्य विजन के सामने हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय मनोज कुमार सिंह, निवासी कटारी, के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 48 गांवों में बाढ़ का असर, 24000+ प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस तैनात, 14 रसोइयों में बन रहे भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया, जिसके कारण ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर बिहटा बाजार समिति परिसर में रखा गया है। साथ ही फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed