फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :ministers gather for nda candidate nomination filing attack on opposition party

बिहार: तिरहुत शिक्षक सीट से पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए नेताओं ने मांगा समर्थन

Thu, 01 Oct 2026 04:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 04:58 PM IST
सार

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार और पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी समेत एनडीए नेताओं ने समर्थन की अपील की। मंत्री ने शिक्षकों के भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था की बात कही।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :ministers gather for nda candidate nomination filing attack on opposition party
एमडीए प्रत्याशी का नामांकन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को एनडीए के भाजपा उम्मीदवार और पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और मंत्री मौजूद रहे।

शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई नेता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं ने अपने प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

मंच से संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के लिए एक नई व्यवस्था बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को ऑनलाइन किया जा रहा है। जो पैसे शिक्षकों को चार साल बाद मिलते थे और प्रबंधन समिति के चक्कर लगाने के बाद मिलते थे, अब उन्हें ऑनलाइन शिक्षकों के खातों में भेजने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  48 गांवों में बाढ़ का असर, 24000+ प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस तैनात, 14 रसोइयों में बन रहे भोजन

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के तहत शिक्षकों के खाते में ऑनलाइन पैसा डाला जाएगा और यह भुगतान रिजल्ट ओरिएंटेड होगा। इसके साथ मिलने वाले अनुदान के अलावा स्कूल के आंतरिक संसाधनों का भी उपयोग किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों को भी एक समान और सम्मानजनक तरीके से मासिक भुगतान करने पर विचार किया गया है और इसे लेकर तैयारी चल रही है।

मिथलेश तिवारी ने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि है और प्रभु श्रीराम ने भी अपने ज्ञान के लिए बिहार को चुना था। उन्होंने कहा कि सभी लोग ऐसी जगह बैठे हैं, जहां वैशाली जिला भी इसी चुनाव क्षेत्र में आता है और वैशाली लोकतंत्र की जननी है।

शिक्षा मंत्री ने मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जब एनडीए सरकार सभी कार्य कर रही है तो वोट दूसरे को क्यों देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई जाति के नाम पर तो कोई पिछड़ा-अगड़ा के नाम पर वोट मांगने आएगा। ऐसे लोगों को मतदाताओं को वापस कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे लिए अभिमान हैं और यदि शिक्षकों ने गलती कर दी तो प्रदेश को बचाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऐसे लोगों के हाथ में नहीं देना है और सभी को विकसित भारत का सपना देखने वाले लोगों के साथ खड़ा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed