फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar young man did six marriages in four states

Bihar News: हैरान करने वाला मामला, इस शख्स ने चार राज्यों में कीं छह शादियां, एक बीवी के भाई ने खोली पोल

Wed, 30 Nov 2022 10:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

बिहार के एक युवक ने धोखे से छह शादियां कर ली। एक पत्नी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि युवक जहां जाता है, वहां शादी कर लेता है। उसकी छह शादियों से बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Bihar young man did six marriages in four states
आरोपी छोटू - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के जमुई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक दो नहीं बल्कि छह शादियां की हैं। युवक की छह शादियों का भंडाफोड़ तब हुआ, जब उसके एक साले ने उसे किसी और महिला के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में युवक के छह शादियों का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


जमुई रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने अपने जीजा को किसी और महिला के साथ पकड़ लिया। छह शादियां करने वाले युवक का नाम छोटू कुमार पुत्र गणेश दास है। वह बरहट थाना क्षेत्र के जावातारी गांव निवासी है। सोमवार की शाम छोटू की पत्नी मंजू का भाई जमुई स्टेशन आया था। उसने अपने जीजा को किसी और महिला के साथ देखा। जिसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। आननफानन में परिवार स्टेशन पहुंचा, जहां उन्होंने छोटू को अन्य महिला के साथ पकड़ लिया। परिजन हंगामा करने लगे। जब उन्होंने महिला के बारे में उससे पूछा तो पता चला कि वह उसकी पत्नी है। जिसके बाद आक्रोशित परिवार वाले छोटू को पकड़कर थाने ले गए। 

विज्ञापन


छोटू की पत्नी मंजू की मां कोबिया देवी ने पुलिस को कहानी सुनाई तो पुलिस का भी माथा ठनक गया। कोबिया देवी ने बताया कि साल 2018 में मेरी बेटी की छोटू से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। करीब डेढ़ साल पहले बच्चे की दवाई लाने के बहाने छोटू घर से निकला था। जिसके बाद वह लौटा ही नहीं। महिला ने बताया कि उसके बेटे ने छोटू को किसी और महिला के साथ देखा तो उसकी सच्चाई पता चली। उसकी बेटी डेढ़ साल से इसका इंतजार कर रही थी। कोबिया देवी का कहना है कि दामाद छोटू ने हमें धोखा दिया है। इसकी शादी रांची की रहने वाली कलावती देवी से भी हुई है। दोनों के चार बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शादियों से छोटू के हैं बच्चे
छोटू देवघर के एक आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने का काम करता है। उसने चार राज्यों की छह महिलाओं से शादी है। छोटू ने चिनवेरिया, सुंदरटांड़, रांची, संग्रामपुर, दिल्ली और देवघर की रहने वाली महिलाओं से शादी की हैं। सभी शादियों से छोटू के बच्चे हैं।


जहां जाता है वहां कर लेता है शादी

आरोप है कि आरोपी छोटू जहां भी आर्केस्ट्रा करने जाता है, वहां पर शादी रचा लेता है। ऐसे में अभी तक छह शादियां कर चुका है। वह पत्नी के साथ रहता है, परिवार बढ़ाता है। फिर बीवी को छोड़कर वह भाग जाता है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि युवक की दूसरी पत्नी के परिजनों ने छोटू पर छह शादी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed