{"_id":"905163179ebce7eae4c9c9e35435cb58","slug":"bihar-woman-mla-resist-eviction-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में महिला MLA का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में महिला MLA का हंगामा
एजेंसी/पटना
Updated Sat, 02 Aug 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में शुक्रवार की सुबह निर्दलीय महिला विधायक रश्मि ज्योति ने जमकर हंगामा किया। स्पीकर के कहने पर जब महिला मार्शल ने उन्हें सदन से बाहर निकालने की कोशिश की वह उनसे भिड़ गई।
विज्ञापन
औरंगाबाद में गत मंगलवार को एक सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत के बाद डेहरी की विधायक रश्मि ज्योति ने सड़क पर धरना दिया था और उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके और उनके समर्थकों के साथ हिंसा की।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर रश्मि ने जब शुक्रवार को वेल में जाकर हंगामा करते हुए इलाके के एसपी को हटाने की मांग तो मामला इतना बढ़ गया कि स्पीकर को मार्शल से उन्हें बाहर निकालने के लिए कहना पड़ा।
विज्ञापन
इस पर रश्मि मार्शल के साथ भिड़ गई और इस दौरान वह जमीन पर गिर पड़ीं। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया।