फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar with IG Vikas Vaibhav IPS and against DG Sobha ahotkar on bihari and abusive language

Bihar : बिहारी अस्मिता के लिए IPS विकास वैभव के पक्ष में सड़क पर अब 'खास लोग' भी उतरने लगे

Tue, 14 Feb 2023 10:56 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बांका/दरभंगा/बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बांका/दरभंगा/बेतिया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 14 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

Vikas Vaibhav IPS :   युवाओं के साथ बिहार में 'खास लोग’ भी IG विकास वैभव के समर्थन में उतर रहे हैं। ऐसे लोग खुलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को नसीहत दे रहे हैं कि अगर वह बिहारी अस्मिता में आम बिहारियों के साथ हैं तो उन्हें गालीबाज अफसरशाह को सजा देनी चाहिए, न कि प्रताड़ित हुए IPS विकास वैभव हुए या अन्य ऐसे अफसरों को।

विज्ञापन
Bihar with IG Vikas Vaibhav IPS and against DG Sobha ahotkar on bihari and abusive language
गुरु रहमान भी शिष्यों के साथ उतरे सड़क पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारी अस्मिता के लिए मुहिम चला रहे IPS विकास वैभव को पहले बिहारी, कामचोर, ब्लडी आईजी और मां-पत्नी को गाली देना...फिर छुट्टी का उनका आवेदन अटकाना और अब विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा करना; एक लगातार कई  कदम होमगार्ड DG शोभा अहोटकर के लिए खाई का रूप लेता जा रहा है। युवाओं के साथ बिहार में 'खास लोग’ भी IG विकास वैभव के समर्थन में उतर रहे हैं। ऐसे लोग खुलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को नसीहत दे रहे हैं कि अगर वह बिहारी अस्मिता में आम बिहारियों के साथ हैं तो उन्हें गालीबाज अफसरशाह को सजा देनी चाहिए, न कि प्रताड़ित हुए IPS विकास वैभव हुए या अन्य ऐसे अफसरों को। 

विज्ञापन


पटना: छात्रों के साथ गुरु रहमान भी सड़क पर
बिहार के सुप्रसिद्ध शिक्षक गुरु रहमान मंगलवार को पटना के कारगिल चौक पर सैकड़ों छात्रों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आईपीएस विकास वैभव के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला तथा गृह रक्षा वाहिनी की DG शोभा अहोटकर को अविलंब बर्खास्त करने की राज्य सरकार से मांग की। गुरु रहमान ने कहा कि गालियां एक संवेदनशील और बिहारी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे विकास वैभव को नहीं दी गई, यह हर बिहारी को दी गई। यह अपमान हम बिहारी कभी नहीं सहेंगे। गुरु डॉ. एम. रहमान ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बिहार में विकास वैभव एक बड़े यूथ आईकॉन हैं और उनके आदर्शों से प्रभावित होकर बिहारी युवा कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रगति दिखा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर नाइंसाफी की राह पर सरकार चली तो युवाओं का आंदोलन दिन-ब-दिन बड़ा होता जाएगा।

विज्ञापन

Bihar with IG Vikas Vaibhav IPS and against DG Sobha ahotkar on bihari and abusive language
सीवान के बाद अब बांका में पुलिस मित्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

बांका: पुलिस मित्र यहां भी सड़क पर उतरे
सीवान के बाद अब एक और जिले में ग्राम रक्षा दल-सह-पुलिस मित्र आईपीएस विकास वैभव के समर्थन में उतर आया। मंगलवार को ग्राम रक्षा दल-सह-पुलिस मित्र बांका की तरफ से प्रांतीय अध्यक्ष सिकंदर पासवान के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष भागवत साह की अध्यक्षता में गांधी चौक बांका से समाहरणालय गेट तक DG शोभा अहोटकर के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी नारे लगाते रहे- बिहारी अस्मिता का अपमान नहीं सहेगा बिहार। प्रदर्शन में शामिल पुलिस मित्रों ने बिहारी अस्मिता के लिए खड़े आईपीएस विकास वैभव के अपमान के लिए DG शोभा अहोटकर से माफी की मांग की।

Bihar with IG Vikas Vaibhav IPS and against DG Sobha ahotkar on bihari and abusive language
दरभंगा में आयुक्त कार्यालय के पास प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

दरभंगा: बकवास बंद कर माफी मांगें DG
दरभंगा आयुक्त कार्यालय के पास DG शोभा अहोतकर के बर्ताव के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया और कहा कि यह घोर आश्चर्य का विषय है कि IPS विकास वैभव जैसे प्रतिभाशाली अफसर के बारे में बकवास बातें कही जा रही हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि इंजीनियर, आईपीएस और बिहार को लेकर सदैव एक बेहद संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में नजर आए विकास वैभव को सरकार किस साजिश के तहत परेशान कर रही है। सरकारी तंत्र उन्हें मानसिक प्रताड़ित कर रहा है और यह मानना संभव नहीं कि इसमें सरकार की भूमिका नहीं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार अगर साजिश में शामिल नहीं है तो बिहारी या गाली देने वाले रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक करने की छूट दे। सरकार समाधान नहीं देगी तो जवाब बिहार दे देगा। 

विज्ञापन

Bihar with IG Vikas Vaibhav IPS and against DG Sobha ahotkar on bihari and abusive language
बेतिया में मुख्य सड़कों पर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

बेतिया: बिहारी यूथ आइकॉन के लिए आंदोलन
बेतिया में दर्जनों लोगों ने आईजी विकास वैभव के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़कों पर लोगों को बिहारी अस्मिता की मुहिम से जोड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह किसी व्यक्ति का किसी व्यक्ति विशेष के लिए प्रदर्शन नहीं, बल्कि बिहार के यूथ आइकॉन के लिए आम बिहारियों का प्रदर्शन है। ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ  और बिहारी अस्मिता की मुहिम चलाकर देश-दुनिया के लोगों को जोड़ रहे विकास वैभव को इस लड़ाई में अकेले नहीं छोड़ा जाएगा। किसी भी हालत में DG शोभा अहोटकर को सरकार कड़ी सीख दे, तभी आंदोलन खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed