फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Weather forecast of Bihar Patna: Rain, Thunderstorm: How will be the weather of Bihar

Bihar Weather: 40 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, रात में बारिश का अलर्ट; आठ अप्रैल तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Sat, 04 Apr 2026 01:25 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 PM IST
सार

Bihar मौसम विभाग ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए सावधान रहें। किसान अपने कट चुकी फसलों को खेतों में नहीं छोड़ें। बारिश और वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं निकलें। गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं और दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। 
 

विज्ञापन
Bihar Weather: Weather forecast of Bihar Patna: Rain, Thunderstorm: How will be the weather of Bihar
बिहार में बदलने वाला है मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का मौसम बदल चुका है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवा चल रही है। तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। रोहतास का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच अप्रैल से बिहार के दक्षिण-पश्चिम इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। छह और सात अप्रैल को कुछ जिलों में ओलावृष्टि तक के आसार जताए गए हैं। अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले कुछ दिनों तक स्थिर रहने के बाद घटने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि सात अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ आएगा। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस कारण बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


किस जिले में कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक तापमान रोहतास (डेहरी) में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर है। इसके अलावा शेखपुरा में 39.9 डिग्री सेल्सियस, गया में 39.8 डिग्री सेल्सियस, कैमूर (भभुआ) में 39.5 डिग्री सेल्सियस और पटना में 39.4डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख जिलों में भी तापमान ऊंचा रहा। नालंदा (राजगीर) में 39.2 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 39.0 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 38.6 डिग्री सेल्सियस और सुपौल में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वाल्मिकी नगर का मौसम सुहाना
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 18.2 डिग्री सेल्सियस पश्चिम चंपारण (वाल्मीकि नगर) में दर्ज किया गया। इसके अलावा समस्तीपुर (पूसा) में 18.8 डिग्री सेल्सियस और सीवान (जिरादेई) में 19.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गया में 20.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: आज से जिला कोषागार सक्रिय, कर्मचारियों को कब मिलेगा वेतन? जीविका दीदियों को दूसरी किस्त देने की तैयारी

पटना में आठ अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
पटना में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा, हालांकि बीच-बीच में मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अप्रैल को दिन में गर्मी रहेगी, जबकि रात के समय बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

  • 5 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • 6 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
  • 7 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में मामूली कमी के साथ अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • 8 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आंशिक बादलों के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed