फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   District treasury active from today, when will employees get salary? Second installment to Jeevika Didi

Bihar: आज से जिला कोषागार सक्रिय, कर्मचारियों को कब मिलेगा वेतन? जीविका दीदियों को दूसरी किस्त देने की तैयारी

Sat, 04 Apr 2026 10:12 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 04 Apr 2026 10:12 AM IST
सार

विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि नीतीश सरकार का खजाना का खाली हो चुका है। लेकिन, सरकार लगातार विपक्ष को आरोपों को खारिज कर रही है। कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगी। साथ ही जीविका दीदियों को भी दूसरी किस्त देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
District treasury active from today, when will employees get salary? Second installment to Jeevika Didi
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त देने की तैयारी शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। बिहार सरकार ने खजाना से भुगतान को अब तक सीमित रखा है। कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। ट्रेजरी पर सख़्ती बढ़ी हुई है। सरकार ने विकास योजना हो और ठेकेदार के भुगतान पर रोक जो लगाया था वह अभी जारी है। हालांकि, 10 अप्रैल के बाद सरकार के पास इतनी राशि आज जाएगी जिससे वह अपने कर्मचारियों का वेतन दे सके। केंद्र सरकार बिहार सरकार को 8500 करोड़ की टैक्स हिस्सेदारी देगी। तब सरकार को थोड़ी राहत मिलेगी और भुगतान शुरू हो पाएगा। इसके अलावा राजस्व से मिली राशि का हिसाब किताब किया जा रहा है। इस राशि का उपयोग सरकार भुगतान में करेगी। इधर, नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त भी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है सचिवालय सूत्रों की मानें तो अगर सबकुछ ठीक था तो बिहार सरकार अप्रैल माह के अंत तक जीविका दीदियों के खाते में राशि भेज देगी।

विज्ञापन


दूसरी किस्त में 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे
सरकार की ओर से विकसित एप के जरिए लाभ पाने वाली जीविका दीदियों की चैन की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है। दूसरी किस्त का लाभ पाने के लिए करीब 19 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने आवेदन किया है। सरकार जांच पड़ताल के बाद ही राशि देगी। इस बार इन जीविका दीदियों को दूसरी किस्त के तहत 20-20 हजार की राशि दी जाएगी। आंकड़े बताते हैं कि दूसरी किस्त का लाभ पाने के लिए दो जीविका दीदी पात्रता पूर्ण करती है। अब तक नीतीश सरकार एक करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों के खाते में दस-दस हजार रुपये भेज चुकी है। अब तक 18,100 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। दूसरी किस्त में 20 हजार, तीसरी में 40, चौथी में 80 और पांचवी में 60 हजार रुपये देगी। यानी कुल मिलाकर दो लाख रुपये की राशि रोजगार के लिए सरकार देगी। 
विज्ञापन

Bihar News: SIT ने मोतिहारी जहरीली शराब नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 700 लीटर स्प्रिट जब्त, 1 जांच में 8 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख कर्मचारियों को वेतन कब तक?
बिहार सरकार में काम कर रहे 10 लाख कर्मचारी के खाते में वेतन और पेंशन नहीं गया है। हालांकि, सरकार की ओर से कहा गया कि वेतन वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग और बारी वित्तीय दबाव के कारण एक सप्ताह वेतन लेट हुआ है। लेकिन, कई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन-चार महीने से वेतन नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कई माह से भुगतान नहीं हुआ है। विपक्ष कई बार यह आरोप लगा चुका है कि नीतीश सरकार का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कहा है कि आपातकालीन स्थिति में संकट नहीं हो इसीलिए फंड ट्रांसफर की रफ्तार धीमी की गई। आज यानी चार अप्रैल से जिला कोषागार सक्रिय किया जा रहा है। यानी जिलों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आज से वेतन भेजने काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद सचिवालय के कर्मचारियों के खाते में सैलरी भेजी जाएगी। अगले सप्ताह से कर्मचारियों के खाते वेतन जाने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद योजनाओं के लिए भुगतान शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed