फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar weather update: Patna 6.2 degree, Gaya 3.7...5.2 degree in Aurangabad where schools opened

Bihar weather update: पटना 6.2 डिग्री, गया 3.7...जिस औरंगाबाद में स्कूल खुले वहां 5.2 डिग्री

Mon, 09 Jan 2023 03:31 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 09 Jan 2023 03:31 PM IST
सार

राज्य में अब 11 जनवरी तक अत्यधिक ठंड, शीत लहर, घना कोहरा आदि की चेतावनी जारी की गई। 11 जनवरी तक घना कोहरा की आशंका पूरे राज्य के लिए जताई गई है। इसके बाद धुंध में कमी के आसार हैं। मौसम की ताजा हालत और पूर्वानुमान जानिए यहां।

विज्ञापन
Bihar weather update: Patna 6.2 degree, Gaya 3.7...5.2 degree in Aurangabad where schools opened
पटना में दिनभर लोग ठंड से रहे परेशान। आवाजाही रही कम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान और गिरकर 6.2 हो गया है। गया में 2.9 डिग्री से थोड़ा बढ़कर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जिस औरंगाबाद में धूप खिलने के नाम पर स्कूल खोल दिए गए, वहां तापमान थोड़ा सुधरा मगर अब भी 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अब 11 जनवरी तक अत्यधिक ठंड, शीत लहर, घना कोहरा आदि की चेतावनी जारी की गई। 11 जनवरी तक घना कोहरा की आशंका पूरे राज्य के लिए जताई गई है। इसके बाद धुंध में कमी के आसार हैं। मौसम की ताजा हालत और पूर्वानुमान जानिए यहां।

विज्ञापन


आज कहां-कैसा रहा मौसम
हाड़ कंपाने वाली शीतलहरी के साथ अत्यधिक धुंध के साथ राज्य में न्यूनतम तापमान गया में 3.7 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री नवादा में दर्ज किया गया। भागलपुर और पूर्णिया में बहुत गहरा घना कोहरा रहा, जबकि पटना और पूर्णिया भी कोहरे के आगोश में रहा। गया और भागलपुर में शीतलहरी चल रही है। पटना, भागलपुर और सारण में कोल्ड डे दर्ज किया गया, लेकिन उससे ज्यादा हाल पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, दरभंगा, सुपौल और मोतिहारी का ठंड के मामले में खराब रहा। 24 घंटे के दरम्यान कम तापमान दर्ज करने वालों में बांका 4.2 डिग्री, पूसा समस्तीपुर 4.7 डिग्री, मोतिहारी 4.8 डिग्री, नवादा 4.9 डिग्री, फारबिसगंज  5 डिग्री और शेखपुरा व औरंगाबाद 5.1 डिग्री रहा। मुख्य शहरों में पटना का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, भागलपुर का 7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 7.9 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


जानिए अगले तीन दिनों का अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान में 11 तारीख तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को बाकी समय राज्य में कई जगह घना कोहरा रहने की आशंका जताई गई है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के उत्तर पश्चिम व उत्तर मध्य भाग में अत्यधिक ठंडे दिन रहने की आशंका जताई गई। सोमवार को दोपहर 2 बजे के बाद और मंगलवार को भी उत्तर पूर्व व दक्षिणी भाग में कोल्ड डे रहेगा। दक्षिणी हिस्से में शीत लहर की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल अमूमन 14 तक बंद, ऑनलाइन चालू
औरंगाबाद में भीषण ठंड के बीच स्कूल खोलने का आदेश सोमवार से लागू हो गया, शेष जिलों में ठंड के कारण विद्यार्थियों के लिए स्कूल आम तौर पर 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया, हालांकि शिक्षकों के लिए यह खुला हुआ है। ज्यादातर प्रमुख स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास शुरू करा दिया है और इसके लिए शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है। पटना में शनिवार को डीएम ने 14 जनवरी तक 10वीं कक्षा तक के बच्चों का स्कूल बंद करा दिया। इस आदेश के बाद नालंदा, भोजपुर, नवादा समेत कई जिलों ने 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया। भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, मधुबनी आदि में अभी 11 जनवरी तक; सहरसा, अररिया, कटिहार व सारण में 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed