फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Today: Bihar News: Rain alert in four districts of Bihar; Summer, Patna Weather, Heat, Bhagalpur

Bihar Weather: बिहार के इन चार जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; पढ़िए पूरी खबर

Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

Bihar News : सामान्य से कम बारिश होने से किसान परेशान हैं। धान की रोपनी शुरू हो गई है। खेतों में पानी की जरूरत है। बारिश नहीं होने के कारण अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Bihar Weather Today: Bihar News: Rain alert in four districts of Bihar; Summer, Patna Weather, Heat, Bhagalpur
बिहार के चार जिलों बारिश का अलर्ट है।

विस्तार

पटना समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। तीन-चार जिलों को छोड़कर कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। मानसून की टर्फ लाइन भी बिहार से काफी दूर होकर गुजर रही है इसलिए सामान्य बारिश भी नहीं हो पा रही है। सामान्य से कम बारिश होने से किसान परेशान हैं। धान की रोपनी शुरू हो गई है। खेतों में पानी की जरूरत है। बारिश नहीं होने के कारण अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


नवादा, बक्सर और सीवान में बारिश का अलर्ट जारी किया
इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को नालंदा, नवादा, बक्सर और सीवान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 जुलाई के बाद ही बिहार के कई भागों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो शुक्रवार को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हवा चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आएगी। 
विज्ञापन


36 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 25 जुलाई तक बिहार के 36 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। प्रमुख जिलों सहरसा, समस्तीपुर और वैशाली में 54 प्रतिशत सबसे कम बारिश हुई है। वहीं सारण में 53, पटना में 48, रोहतास में 47, भभुआ में 46, मुजफ्फरपुर में 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसके अलावा अररिया में 15, कटिहार में 33, भागलपुर में 39, भोजपुर में 37, बक्सर में 27, गया में 23, गोपालगंज में 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed