Bihar Weather:बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 20 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
Today Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 15 से 20 मई तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15, 16, 17, 18, 19 और 20 मई को भी बिहार के अलग-अलग जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। 16 मई यानी शनिवार को पटना, सारण, मगध, तिरहुत, कोसी, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के सभी प्रमंडल में तेज हवा के साथ आंधी और बारिश का बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
गया में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान गया जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। वहीं बिहार का अधिकतम तापमान 31.4 से 41.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
BPSSC Exam: पटना में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों ने अच्छी खबर, बिहार पुलिस ने निकाली वैकेंसी
वाल्मिकी नगर सबसे ठंडा जिला रहा
दूसरी ओर, सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 24.0 से 30.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। रोहतास जिले के बिक्रमगंज में अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। गया जिले के बांके बाजार क्षेत्र में 5.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।